बलिया (राष्ट्र की परम्परा) मनियर थाना क्षेत्र के मनियर कस्बा अंतर्गत वार्ड नंबर 6 निवासी डॉक्टर विनोद उपाध्याय के लड़के ने मनियर वार्ड नंबर 6 में ही अपने गन्ने के खेत में एक लावारिस मोटरसाइकिल को देखा। उसने इसकी सूचना आकर अपने पिता विनोद उपाध्याय को दिया। इसकी चर्चा जंगल में आग की तरह फैल गई । इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गयी। मनियर थाने के हल्का के सिपाहियों को भी जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई ।बाइक का नंबर यूपी 60एच 1787 है। यह बाइक गन्ने के खेत में कैसे आई ?यह यक्ष प्रश्न लोगों के मन में क्रौंध रहा है। कुछ लोग इसे अबैध दारू के धंधे से जोड़कर देख रहे हैं। चर्चा यह भी है कि इस बाइक का उपयोग मनियर का एक व्यक्ति करता था जो बाइक को किसी दूसरे को बेच दिया है ।फिर यह बाइक गन्ने के खेत में कैसे आई? यह चर्चा का विषय है। इस संबंध में मनियर थाने के एस एच ओ आर आर यादव से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बाइक मिली है बाइक को लावारिस में दाखिल कर दी गई है तथा मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…
संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…