बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर व रहिलापली गांव के बीच शुक्रवार की देर शाम मनबढ़ों ने ई रिक्शा एजेंसी के मालिक से करीब 40 हजार रुपये नगद छीन कर फरार हो गए। वही इसका विरोध करने पर पीड़ित के साथ मारपीट भी करने का मामला सामने आया है।
लीलकर गांव निवासी हेमेंद्र नारायण राय कस्बा अंतर्गत जलालीपुर चट्टी पर राय मोटर्स के नाम से बैटरी चालित स्कूटी की एजेंसी चलाते है । शुक्रवार देर रात दुकान बंद कर अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे। इसी दौरान रहिलापली गांव के पास अज्ञता लोगों ने उनकी गाड़ी रोक कर जेब से हजारो रुपये नगद छीन लिया। वही इसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने शनिवार की सुबह पुलिस को आवेदन पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है । उधर थानाध्यक्ष योगेश यादव का कहना है कि मामला शराब पीने को लेकर है वादी शराब के नशे में था सही बता नही रहा था मामले की जांच की जा रही है जिसके ऊपर आरोप लगाया है उसको न्ययालय आवश्यक धाराओं में कर दिया गया है जांच के बाद सही पता चलने पर धारा में परिवर्तन किया जा सकता है
सप्तऋषियों की आराधना से शिव-पार्वती की तपस्या तक, जानें इन पर्वों का धार्मिक महत्व लेखक:…
गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक में लगी भीषण आग, पुलिस-फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला…
फाइल फोटो मृतक हरीश चंद्र बाइक की टक्कर से घायल साइकिल सवार की इलाज के…
आत्महत्या रोकथाम का संकल्प जीवन के प्रति सकारात्मक सोच और मानसिक स्वास्थ्य जरूरी वडनगर/गुजरात (राष्ट्र…
सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी देवरिया पुलिस, ‘गुड मॉर्निंग’ अभियान से बढ़ा सुरक्षा का भरोसा देवरिया…
Ai निर्मित BRICS Summit 2026: मोदी-शी मुलाकात पर दुनिया की नजर, भारत के सामने कूटनीति…