पुलिया से टकराई असंतुलित बाइक, एक की मौत दूसरा गम्भीर


सिकन्दरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र के लिए कार्तिक पूर्णिमा का दिन मनहूस साबित हुआ। मंगलवार को तड़के सड़क हादसों से कोहराम मच गया। मालदा क्षेत्र के तिलौली में हुए हादसे से अभी पुलिस के जवान व अस्पताल कर्मी जूझ ही रहे थे कि सिवानकला (नेमा के टोला, कोल्डस्टोरेज के पास) बाइक सवार दो युवक पुलिया से टकरा गए। इसमें में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लिलकर निवासी 27 वर्षीय रितेश अपने दोस्त 28 वर्षीय अभिषेक निवासी सिवान कला के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने बाइक से बलिया जा रहा था। अभी वे दोनों कोल्डस्टोरेज के सामने पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पुलिया से टकरा गई। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रितेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि अभिषेक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर घटना की जानकारी होते ही रितेश के परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों की चीख पुकार व करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

24 minutes ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

56 minutes ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

1 hour ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

1 hour ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

5 hours ago