यू.के. रॉयल अवार्ड विनर आरती ने डीएम से की भेंट,घर पहुंचने पर आरती का हुआ ज़ोरदार स्वागत

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खण्ड रिसिया की ग्राम पंचायत बभनी सैदा निवासी पिंक ई-रिक्शा चालक लन्दन में प्रिंस ट्रस्ट के द्वारा यू.के. रॉयल अवार्ड प्राप्त करने के उपरान्त सोमवार को जनपद पहुंच गई है,जनपद पहुंचने पर रिक्शा चालक आरती ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी से भेंट की। डीएम मोनिका रानी ने यू.के. रॉयल अवार्ड से सम्मानित होने पर आरती को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर बधाई दी तथा अपने हाथों से मिष्ठान खिलाकर आरती का मुंह मीठा कराया। डीएम ने आरती से कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने से अब आप ज़िले की महिलाओं के रोल मॉडल बन गई हैं। उन्होंने आरती का आहवान किया कि आकांक्षात्मक जिले की अधिक से अधिक महिलाओं स्वावलाम्बन के लिए प्रेरित करें। उल्लेखनीय है कि अपने गांव पहुंचने पर परिवार के साथ-साथ ग्रामवासियों ने पूरी गर्मजोशी के साथ परम्परागत ढंग से घर आयी बेटी का स्वागत कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ग्राम का मान बढ़ाने के लिए बधाई दी, इस अवसर पर गांव में एक समारोह आयोजित कर ग्राम प्रधान व अन्य द्वारा आरती को सम्मानित भी किया गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

4 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

4 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

4 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

4 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

4 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

5 hours ago