जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन सामग्री वितरण एवं शील्ड ईवीएम/गोपनीय अभिलेखों के डिस्पैच एवं प्राप्ति हेतु नियुक्त कार्मिकों को किया ब्रीफ

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

जनपद में 1 जून को सातवें चरण के लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण और सकुशल ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में निर्वाचन सामग्री वितरण एवं शील्ड ईवीएम/गोपनीय अभिलेखों के डिस्पैच एवं प्राप्ति हेतु नियुक्त कार्मिकों को ब्रीफ किया। उन्होंने सभी संबंधित एआर‌ओ को कार्मिकों की ड्यूटी के संबंध में लिखत में रिसीविंग पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से सभी को उस दिन होने वाली विभिन्न कार्रवाइयों से अवगत कराया। उन्होंने सभी कार्मिकों को डिस्पैच एवं रिसीविंग के समय दी जाने वाली और ली जाने वाली सामग्रियों को सही तरीके से चेक करते हुए सावधानी बरतने का निर्देश दिया।बताया कि मतदान पार्टी को सहायक रिटर्निग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्रियों में बीयू,सीयू, वीवीपीएटी, मतपत्र, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति एवं कार्य प्रति सहित अन्य सामग्रियां है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वापसी के समय पोलिंग पार्टियों की रिसीविंग अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य हैं, इसके लिए नियुक्त सभी कार्मिकों को यह पता होना चाहिए कि पीठासीन अधिकारियों से कौन-कौन सी सामग्री लेनी हैं। कहा कि रिसीविंग के समय मुहरबंद बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपीएटी मशीनें एवं 17सी सहित अन्य प्रपत्र जमा कराने होंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनपद के लोकसभा चुनाव को पूरी निष्पक्षता, स्वच्छता और बिना त्रुटि के संपन्न कराना है। उन्होंने सभी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने कहा कि जब तक संबंधित विधानसभा के एआर‌ओ मिलान करके प्रमाण पत्र ना दे दें, तब तक किसी भी कार्मिक को वहां से जाना नहीं है।इस अवसर पर एडीएम डीपी सिंह, परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी, सभी एसडीएम सहित अन्य चुनाव कार्मिक मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

21 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

22 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

22 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

22 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

23 hours ago