तीन गंभीर रूप से घायल गोरखपुर रेफर परिजनों में मचा चीखपुकार
मैरवा (राष्ट्र की परम्परा)। मैरवा थाना क्षेत्र के बरासो नहर पुल के समीप देर रात दो बाइको की भीषण टक्कर में पांच युवक बुरी तरह जख्मी हो गये। जिसमे एक बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी,तो दूसरे बाइक चालक की मौत इलाज के दौरान हो गयी। पूर्व मुखिया संजय कुशवाहा और पुलिस के सहयोग से घायलो को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।जंहा घायलो की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।वहां भी घायलो की हालत में सुधार नही होने पर दो को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।इधर थाना प्रभारी राकेश कुमार शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की करवाई में जुट गये है।मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में चीखपुकार मचा हुआ है। मृतक की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के बलहु गांव के स्व सुदामा साहनी के 50 वर्षीय पुत्र रामचंद्र साहनी, तो मैरवा थाना क्षेत्र के सेवतापुर गांव के स्व कृष्णा चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र दीप यादव के रूप में हुई।घायल सेवतापुर के हरिलाल राम के पुत्र रोहित राम, हरिशंकर राम के पुत्र राहुल राम और दरौली के तियर गांव के सीताराम साहनी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि,मृतक रामचंद्र साहनी अपने रिश्तेदार सीताराम साहनी को मैरवा रेलवे स्टेशन से रिसिभ कर उनके गांव बलहु छोड़ने बाइक से जा रहे थे। जैसे ही बरासो नहर पुल के समीप पहुंचे तो उधर से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक साटा से खाना बनाकर गांव लौट रहे थे।दोनो की बाइक अनियंत्रित होने से आमने सामने टक्कर हो गया।जिसमे एक बाइक चालक की मौत घटना स्थल पर हो गयी।तो दूसरे बाइक चालक की मौत गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान हो गयी।इस हादसे में तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गये।मौत की खबर मिलने पर सेवतापुर से बलहु गांव तक रातभर चीखपुकार मची रही
इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की सड़क दुर्घटना में पांच युवकों में दो युवक की मौत हुई है।तीन बुरी तरह जख्मी हो गये है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…