प्राइवेट अस्पताल में सीजर के बाद दो महिलाओं की मौत

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल में सीजर के बाद रविवार की रात दो प्रसूताओं की स्थिति बिगड़ गई। अस्पताल के चिकित्सक ने महिलाओं को गोरखपुर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। इसके बाद देर शाम परिजन दोनों प्रसूताओं का शव लेकर अस्पताल पर पहुंचे तो ताला बंद कर अस्पताल के कर्मचारी व डॉक्टर फरार थे। इसके बाद दोनों के परिजनों ने कोतवाली में पहुंच कर अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी। लार थाना क्षेत्र के धकपुरा गांव की रहने वाली संध्या(28) पत्नी उदयलाल प्रसाद गर्भवती थीं। रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन लेकर सलेमपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे जहां रात करीब 9 बजे उसका सीजर हुआ। सीजर से उसे बेटी हुई। ऑपरेशन के कुछ देर बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उनको गोरखपुर के चिकित्सक ने बताया कि सीजर के दौरान संध्या का यूरीनल नस सील दिया गया था जिससे हालत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई।
उक्त अस्पताल पर ही मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव की रहने वाली रिंकू देवी(25) पत्नी सर्वजीत प्रसाद का भी रविवार की रात करीब 11 बजे सीजर हुआ था। उसे ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसे भी गोरखपुर स्थित उसी अस्पताल में रेफर किया गया था जहां पहले से संध्या को लेकर उसके परिजन पहुंचे थे। सोमवार को रिंकू देवी की भी मौत हो गई। इसके बाद दोनों के परिजन एंबुलेंस से शव लेकर सलेमपुर आए। ये लोग उक्त प्राइवेट अस्पताल पर पहुंचे तो वहां ताला बंद था। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंच कर अस्पताल संचालक के खिलाफ तहरीर दी। रिंकू के परिजनों के अनुसार सीजर के दौरान चिकित्सक की लापरवाही से अत्यधिक रक्तश्राव हो जाने से उसकी मौत हो गई। जिसपर सलेमपुर कोतवाल कपिलदेव चौधरी से बात करने पर उन्होंने बताए की
ऑपरेशन के बाद दो महिलाओं की मौत हुई है। उनके परिजन चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। दोनों ने एक अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago