रेलवे आरक्षण केंद्र से दो टिकट दलाल गिरफ्तार

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोतर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़ सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है।
इसी क्रम में बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल की मऊ टीम द्वारा मऊ रेलवे स्टेशन के, रेलवे आरक्षण केंद्र की निगरानी के दौरान दो टिकट दलालो को गिरफ्तार किया गया।
उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव साथ में उप निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला और कांस्टेबल राजनाथ यादव सभी रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट / मऊ द्वारा टिकट दलाली के संदर्भ में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर, रेलवे आरक्षण केंद्र मऊ से दो टिकट दलालों जिनका नाम अफरोज जमाल पुत्र ज्याऊर रहमान निवासी हमीदपुरा थाना दक्षिण टोला जिला मऊ उम्र लगभग 30 वर्ष तथा मोहम्मद सालीम पुत्र फैजल हसन, निवासी दोमनपुरा आजाद नगर थाना दक्षिण टोला जिला मऊ उम्र 19 वर्ष को रेलवे आरक्षित टिकट का अवैध कारोबार करते हुए गिरफ्तार किया गया।
यात्रियों से टिकट के वास्तविक मूल्य से 300 से 500 अधिक लेकर उपलब्ध कराने के जुर्म में रेलवे एक्ट की धारा 143 के अंतर्गत समय 11:20 बजे रेलवे आरक्षित टिकटों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 10200 रुपए के टिकट व मोबाइल बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मऊ पर लाकर उक्त दोनों के विरुद्ध मुअसं 156/23 अंतर्गत धारा 143 रेलवे एक्ट पंजीकृत कर जांच उपनिरीक्षक ओमप्रकाश द्वारा की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

4 hours ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 hours ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

4 hours ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

5 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

5 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

5 hours ago