मिहींपुरवा नगर पंचायत का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ संपन्न

बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) मिहींपुरवा नगर पंचायत का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सुबह से ही प्रारंभ हो गया था बूथों पर महिला एवं पुरुष मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी थी मतदाताओं में पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष को चुनने का जोश था इस दौरान पहली बार मत का अधिकार प्राप्त वयस्कों ने भी वोट का प्रयोग किया तथा साफ सुथरा छवि के प्रत्याशी को चुनने की बात कही इस दौरान पूरे नगर पंचायत में बने 8 पोलिंग सेंटर पर 26 बूथों के माध्यम से लगभग 14218 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया छुटपुट पोलिंग स्टेशनों पर पर्चियों के न मिलने मिलने की वजह से अफरा-तफरी रही परंतु शांति व्यवस्था कायम रही मतदान के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक ने भी मिहींपुरवा नगर में पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण किया तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज में बने पिंक बूथ की प्रशंसा की एवं ड्यूटी पर लगे हुए कर्मचारियों की प्रशंसा की । शांति एवं सुरक्षा के तहत पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस फोर्स तैनात रहे तथा रिटर्निंग ऑफिसर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने पूरी चुनावी व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न कराया इस दौरान शांति व्यवस्था हेतु प्रभारी मोतीपुर मुकेश कुमार सिंह , थाना सुजौली प्रभारी ब्रह्मा गौड़ एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटओ ने बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया इस दौरान पूरी क्षेत्र में लगातार सेक्टर मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी हासिल करते रहे तथा पूरी चुनावी व्यवस्थाओं पर नजर जमाए रहे उप जिलाधिकारी संजय कुमार नायब तहसीलदार अस्सलाम रसीद खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह डटे रहे। शाम 6:00 बजे मतदान बंद होने पर सभी पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी अपनी अपनी पेटियों को तहसील मुख्यालय पर लाकर जमा करा रहे हैं। पूरी चुनावी व्यवस्था में कहीं भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। तथा सभी ने मतदाताओं को धन्यवाद दिया।

rkpshomnath

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

7 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

7 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

10 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

11 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

11 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

11 hours ago