मैरवा (राष्ट्र की परम्परा)। बढ़ती चोरी की घटना पर अंकुश लगाने को लेकर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बड़ी करवाई किया है। प्रखंड परिसर में रखे शराब व बालू मामले में जप्त वाहनो की समान चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक चोर व दो कबाड़ व्यवसायियों पर मुकदमा दर्ज करते हुए, चोरी का समान बरामद किया है। पुलिस ने तबातोड़ छापेमारी कर एक चोर व दो कबाड़ व्यवसायी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गिरफ्तार चोर नगर के सकरा मुहल्ले के दिलीप साह के पुत्र राजन साह तो कबाड़ व्यवसायी मझौली चौक के हरिलाल जैसवाल के पुत्र दिनेश कुमार जैसवाल और आंदर थाना क्षेत्र के महम्मदपुर के कन्हैया शर्मा के पुत्र हरिओम शर्मा है। पुलिस ने एक लोहे का ऐसी अजेस्टर, एक होस पाइप, एक एयर फिल्टर बॉक्स, एक टूटा हुआ हेक्सा ब्लेड, एक प्लास्टिक बेट वाला चाकू, एक किलो तांबा का तार और दो टायर बरामद किया है। पुलिस की इस करवाई से चोरी करने वाले और चोरी का समान खरीदने वाले दुकानदारो में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया की एक चोर और चोरी का समान खरीदने वाले दो कबाड़ व्यवसायी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…
सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…
चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…