नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद, एक घायल – पुलिस ने घेरा जंगल, सर्च ऑपरेशन तेज

फोटो सौजन्य से पीके

पलामू। (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जिले के मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत केदल जंगल में बुधवार की देर रात पुलिस और टीएसपीसी (तृतीय प्रस्तुति कमेटी) नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जिला पुलिस के दो बहादुर जवान सुनील राम और संतन मेहता शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान रोहित कुमार गोली लगने से घायल हो गया। घटना देर रात की बताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली केदल जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाया। जैसे ही पुलिस बल जंगल में पहुंचा, नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और दोनों ओर से भारी गोलाबारी शुरू हो गई। इसी मुठभेड़ में दो जवान वीरगति को प्राप्त हो गए और एक अन्य जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली भी मारे गए या घायल हुए होने की आशंका है, लेकिन अब तक किसी का शव बरामद नहीं हो सका है। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है।

घायल जवान रोहित कुमार को इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच (MMCH) में भर्ती कराया गया है। उनके जांघ के नीचे गोली लगी थी, जिसे सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। उनका इलाज डॉक्टर सुशील पांडेय और प्रवीण सिद्धार्थ की देखरेख में जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन खुद अस्पताल पहुंचीं और घायल जवान का हालचाल लिया। वहीं, उन्होंने अभियान स्थल से लगातार पल-पल की रिपोर्ट भी ली। जिले के पुलिस वरीय अधिकारियों ने शहीद जवानों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

फिलहाल जंगल में पुलिस का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
यह घटना एक बार फिर साफ करती है कि नक्सली अब भी झारखंड के कई इलाकों में सक्रिय हैं और सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंदी दिवस पर “अनुगूँज-हिंदी की ” प्रतियोगिता का सफल आयोजन

पटना(राष्ट्र की परम्परा)हिंदी दिवस के अवसर पर टीचर्स ऑफ बिहार ने 7 से 14 सितंबर…

38 seconds ago

विद्यालय मे आया दुनिया का सबसे छोटा श्रीमद्भाभगवत गीता

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर -2 नगर क्षेत्र बरहज की लाइब्रेरी में दुनिया…

20 minutes ago

जननायक हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि पर ज्ञापन सौंपा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के नेतृत्व में जननायक स्व. हरिकेवल प्रसाद…

35 minutes ago

स्वाद और सृजन का संगम: कुकिंग-बेकिंग प्रशिक्षण से छात्र बन रहे शेफ

बिछुआ/मध्य प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं…

50 minutes ago

जनरेशन-जी से लेकर जनरेशन अल्फा तक : बदलती दुनिया, बदलते बच्चे

“समय के साथ बदलती पीढ़ियाँ और उनका समाज पर असर” समय और समाज के बदलते…

1 hour ago

परेशान न हों, इलाज में मदद करेगी यू.पी. सरकार: मुख्यमंत्री

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में 'जनता…

1 hour ago