सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के नेतृत्व में जननायक स्व. हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि के अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश एवं उपजिलाधिकारी सलेमपुर को ज्ञापन दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने कहा कि जननायक स्व. हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा के संघर्षों, कार्यों और विचारों को जीवंत और अमरत्व बनाये रखने की आवश्यकता है। वे उत्तर प्रदेश की राजनीति में वंचित और शोषित समाज की बुलंद आवाज थे। उन्होंने 1954 में काशी विश्वनाथ मंदिर में अछूत समाज को प्रवेश दिलाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व किया। पूर्वोत्तर रेलवे कुली मजदूर संघ के पांच वर्षों तक अध्यक्ष रहे और रोडवेज मजदूर सभा से भी जुड़े रहे।
उन्होंने विधानसभा सलेमपुर का दो बार तथा लोकसभा सलेमपुर का चार बार प्रतिनिधित्व किया। सामंती सोच के विरुद्ध उन्होंने “चारपाई आंदोलन” चलाकर वंचित समाज को सामाजिक सम्मान दिलाया। अंग्रेजी हटाओ आंदोलन और आपातकाल में भी उन्होंने जेल यात्रा की। इन्होंने
ज्ञापन में प्रमुख मांगें:, सलेमपुर नगर पंचायत स्थित सीएचसी का नामकरण जननायक हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किया जाए। नगर पंचायत सलेमपुर में प्रस्तावित रोडवेज बस स्टैण्ड का नामकरण जननायक स्व. हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा पर किया जाए।नगर पंचायत सलेमपुर के मझौली मोड़ पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगमस्वरू कुशवाहा, सुरेंद्र बौद्ध (संस्थापक राष्ट्रीय महिला बहुजन संगठन), विजय कुमार (जिलाध्यक्ष), अशोक कुमार शर्मा, शेषमणि कुशवाहा, चंद्रिका पासवान, मानसिंह कुशवाहा, सुदामा कुशवाहा, विमलेश कुमार, रामविश्वास, शत्रुघ्न कुशवाहा, रामप्रताप कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…