लापरवाही बरतने वाले दो सफाई कर्मियों का एक एक दिन का वेतन बाधित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।नौतनवां ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरपुर में तैनात सफाई कर्मी बुद्ध सागर व शीशगढ़ ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी की क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों और सफाई कर्मियों की लापरवाही की सूचना पर प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम पंचायत हरपुर व ग्राम पंचायत शीशगढ़ में नियुक्त सफाई कर्मी इन्द्र कमल और बुद्ध सागर के कार्य में गंभीर लापरवाही पाई गई। स्थानीय नागरिकों द्वारा की गई शिकायतों की पुष्टि होने के बाद सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने दोनों कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन बाधित करने का आदेश जारी किया है। एडीओ पंचायत रामकृष्ण प्रसाद ने बताया कि शासन की ओर से स्वच्छता अभियान को प्राथमिकता दी जा रही है, ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में पुनः इस प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।यह कदम प्रशासन द्वारा स्वच्छता व्यवस्था में सुधार लाने की दिशा में उठाया गया एक जरूरी और अनुशासनात्मक प्रयास माना जा रहा है। साथ ही अन्य सफाई कर्मियों के लिए यह एक चेतावनी भी है कि वे अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदारी से निर्वहन करें।

Karan Pandey

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

2 hours ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

3 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

7 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

16 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

17 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

17 hours ago