Categories: Uncategorized

गुलरिया पुलिस क्राइम ब्रांच की मदद से दो लुटेरों को किया गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
गुलरिया थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर, लूट का 50000 नकद एक मोबाइल एक मोटरसाइकिल को क्राइम ब्रांच के सहयोग से गुलरिया पुलिस ने बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइन व्हाइट हाउस सभागार में प्रेस वार्ता कर बताया कि 17 अक्टूबर को भाभी के साथ इलाहाबाद बैंक भटहट ब्रांच से 100000 रुपए निकालने गई थी, दो व्यक्तियों पीछे से आकर भाभी का बैग जिसमें एक लाख रुपये व एक मोबाइल रखा हुआ था छीनकर भाग गए। जिसकी सूचना तत्काल थाने पर दिया गया था, जिसका मुकदमा 1006 2024 धारा 304 (2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत दर्ज किया गया था। एसओजी टीम प्रभारी व उप निरीक्षक शंभू दयाल मिश्रा दर्ज मुकदमे के आधार पर सर्वेश चौहान पुत्र राजकुमार निवासी देवीपुर टोला बड़ा दुर्गापुर थाना चिलुआताल और धीरज उर्फ मूसे यादव पुत्र रंजय उर्फ निरंजन यादव निवासी देवीपुर ओला बड़ा दुर्गापुर थाना चिलुआताल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 50000 नकद एक मोबाइल एक मोटरसाइकिल बरामद किया।
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार, सी ओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 minutes ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

8 minutes ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

18 minutes ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

26 minutes ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

35 minutes ago

ट्रक की टक्कर से सिपाही अर्जुन राम की मौत, पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)चौरी चौरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर…

1 hour ago