एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय ने मंगलवार अपराह्न लगभग 12:30 बजे रामपुर कारखाना ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जेई बद्रीनाथ प्रसाद एवं चतुर्थ श्रेणी कार्मिक सुनीता देवी बिना कोई अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित मिले, जिस पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई और अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सीडीओ दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका की जांच की जिसमें दो कार्मिक अनुपस्थित मिले। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न अभिलेखों की जांच की और विभिन्न योजनाओं की अद्यतन प्रगति के संबन्ध में खण्ड विकास अधिकारी सतीश दुबे से प्राप्त की। सीडीओ ने ब्लॉक परिसर को स्वच्छ रखने एवं सुंदर बनाने के संबन्ध में भी आवश्यक निर्देश दिए।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…
PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…