उतरौला तहसील क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, अभिभावक अध्यापक गोष्ठी आयोजित

उतरौला (बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) ।
मंगलवार को उतरौला तहसील क्षेत्र के सभी परिषदीय विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, अभिभावक अध्यापक गोष्ठी हुई। इस अवसर पर स्कूलों में रंगोली बनाई गई और स्कूलों को सजाया भी गया। साथ ही पीटीएम में अभिभावकों से सीधी बातचीत की गई और बच्चों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी अभिभावकों से शिक्षक शिक्षिकाओं ने चर्चा की।
इस अवसर पर अभिभावक-अध्यापक बैठक में छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति, परीक्षाफल, व्यवहार संबंधी रिपोर्ट, प्रगति एवं अन्य क्रिया-कलाप, शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापरक शिक्षा में छात्र-छात्राओं के लर्निंग आउटकम एवं अध्यापनकार्य के लिए किए जा रहे प्रयास यथा दीक्षा एप, निपुण भारत मिशन, डीबीटी, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए शारदा कार्यक्रम, दिव्यांग बच्चो के लिए समर्थ कार्यक्रम व स्वीप के माध्यम से वोट के अधिकार व महत्व पर चर्चा की गई। निपुण विद्यालय आंकलन के परीक्षा परिणाम के अनुसार निपुण बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।
प्राथमिक विद्यालय लालपुर जुनेद, कंपोजिट विद्यालय पिपराराम, अमया द्वितीय, बदलपुर, मधुपुर , मस्जिदिया, हरनीडीह, बकसरिया , जोगीवीर सहित सभी विद्यालयों में दीप जलाकर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया गया। उत्सव में छात्रों ने सरस्वती वंदना, कविता, तेरी मिट्टी में मिल जावां, इतनी सी खुशी गाने पर नृत्य, देशभक्ति गीत पर नृत्य, लोक नृत्य एवं रोल प्ले किया। अध्यापिका शहनाज़ बेगम, रेहना, अनीता, मोहम्मद फिरोज, आरती, असद फातिमा, अयूब, मुश्ताक, नंदलाल, नफीस फातमा शाहिद सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहीं।
उतरौला बीईओ सतीश कुमार व गैड़ास बुजुर्ग बीईओ विनय कुमार चौधरी ने बताया कि बेहतर शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। साथ ही अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की गई। दोनों गतिविधियों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान निपुण बच्चों को शिक्षण सामग्री देकर प्रोत्साहित किया गया। बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिससे कि बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा निखर सके। कंपोजिट ग्रांट में से 10 प्रतिशत धनराशि वार्षिकोत्सव में खर्च करने का प्रावधान शासन द्वारा किया गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

2 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

8 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

8 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

8 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

8 hours ago