बलिया( राष्ट्र की परम्परा) उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा बिशुनपुरा मठिया के समीप शुक्रवार को बोलेरो और बाइक की भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन में ग्राम प्रधान सियाराम यादव और ग्रामीण लोगों ने उसी बोलेरो से इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए।दोनों युवकों की हालत नाजुक बनी हुई है। चैनपुर गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी की शुक्रवार की सुबह हुई मौत के बाद किशोरी के अंतिम संस्कार के लिए गांव के लोग जा रहे थे कि इस बीच मठिया गांव के समीप मोड़ पर सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार 55 वर्षीय ओम प्रकाश गुप्ता और 52 वर्षीय रामनाथ पाल की बोलेरो से टक्कर हो गई जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए ग्रामीणों ने भाग रहे बोलेरो को रुकवा कर उसी बोलेरो से इलाज के लिए मऊ भेज दिया। दोनों घायलों को सर और पैर में जबरदस्त चोट लगी है जिसमें रामनाथ पाल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…
सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…
हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…
मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…
भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…