सिकन्दरपुर बलिया मार्ग पर घुरी बाबा के टोला के समीप स्कार्पियो व टेम्पो भिड़े चालक सहित दो की मौत

चार महिलाएं मामूली रूप से हुई घायल

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकन्दरपुर बलिया मार्ग पर स्थित घुरी बाबा के टोला के समीप सोमवार को स्कार्पियो व टेम्पो की हुई आमने सामने की टक्कर में टेम्पो चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।जबकि चार महिलाएं हल्के रूप से घायल हो गईं।सूचना पा कर हास्पिटल पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।साथ ही दुर्घटना ग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है


सोमवार को दोपहर में सिकन्दरपुर से टेंपू बलिया की तरफ जा रहा था जबकि स्कार्पियो बलिया की तरफ़ से सिकन्दरपुर आ रही थी दोनों वाहन जैसे ही गांग किशोर गांव के सामने कोल्ड स्टोरेज के समीप पहुंचे कि उनमें आमने सामने से ज़ोरदार टक्कर हो गई जिससे टेम्पो चालक 35 वर्षीय बेचू निवासी नेमा के टोला थाना स्थानीय सहित उस पर सवार 50 वर्षीय देवा नेमा के टोला गम्भीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना होते ही टेम्पो में बैठी घायल महिलाओं में चीखपुकार मच गया तथा स्कार्पियो चालक उसे छोड़ कर भाग गया।
इस दौरान कुछ क्षणों बाद ही मौके पर आसपास के निवासियों एवं राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने फोन करके एम्बुलेंस को बुला लिया और लोगों ने उस पर लाद कर दोनों घायलों को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सी एच सी भिजवाया।जहां जांच के बाद डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रोते बिलखते स्वास्थ्य केन्द्र पहुची और शव देखते ही दहाड़े मार कर रोने लगी उसी दौरान खबर पा कर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिह एवं चौकी प्रभारी ज्ञानप्रकाश तिवारी मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के बारे में आवश्यक जानकारी प्राप्त किये।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

5 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

5 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

5 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

6 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

6 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

6 hours ago