Categories: Uncategorized

सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शादी से लौट रहे दो लोगों की मंगलवार उस समय मौत हो जब यहां नीरूपुर गांव में उनकी मोटरसाइकिल एक खड़े टेंपो से टकरा गई पुलिस के मुताबिक हादसा बलिया-बैरिया हाईवे पर उस वक्त हुआ जब मोटरसाइकिल एक खड़े टेंपो से टकरा गई। पीड़ितों की पहचान रमेश साहनी (38) और लखन साहनी (36) के रूप में हुई, जिन्हें गंभीर चोटें आईं। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमेश साहनी अपने दोस्त बिहार के पड़ोसी जिला बक्सर निवासी लखन साहनी के साथ अपने गांव लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि वे रेवती इलाके के तुलसी छपरा में रमेश के भाई की शादी से लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल नियंत्रण से बाहर हो गई और हल्दी थाना क्षेत्र के निरुपुर गांव के पास टेंपो से टकरा गई। हल्दी थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने कहा, “शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद टेम्पो चालक वाहन लेकर भाग गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

4 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

6 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

6 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

6 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

6 hours ago