आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के तहसील मिहींपुरवा थाना मूर्तिहा जंगल से सटे इलाकों में आज दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई बारिश के दौरान बेझा गांव निवासी तीन लोग खेत से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी आकाशीय बिजली गिर गई जिसकी चपेट में आने से किशोर समेत दो की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दो मौतों से गांव में मातम छा गया है। लोगों की भीड़ जुट रही है। लेखपाल और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। लेकिन लोग गर्मी से बचने के लिए हर प्रयास करते दिखे। वहीं ककरहा रेंज से सटे इलाकों में दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया। हल्की बारिश शुरू हो गई, बादल चमकने लगे। जंगल से सटे कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत बेझा निवासी दुर्गेश (20) पुत्र बुधई, चांद बाबू (13) पुत्र इस्माइल और राजेश (18) पुत्र अमेरिका अपने खेतों में काम कर रहे थे। बारिश होने पर सभी अपने घरों को जाने लगे। घर से कुछ मीटर पहले ही तेज चमक के साथ सभी लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में दुर्गेश और चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेश झुलस कर घायल हो गया उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कर दिया गया है। 
घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल शशि कुमार राणा, हल्का लेखपाल और नायब तहसीलदार गांव पहुंचे हैं। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि दो लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद सभी को आर्थिक सहायता दी जाएगी। वही गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो मौतों से मातम छाया हुआ है और सैकड़ों की भीड़ जमा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

6 minutes ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

1 hour ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

1 hour ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

2 hours ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

2 hours ago

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस: 106 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…

2 hours ago