बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर के ग्राम बीरपुर में कई हैंडपम्प खराब पड़े हैं , जहां पानी के लिए ग्रामीणों को हो रही दिक्कत । इस भीषण गर्मी के चलते लोगों को पानी और हवा दोनों की खाश जरूरत है वहीं बीरपुर में कई इंडिया मार्का हैंड पम्प सूखे खड़े हैं।
खराब हैंडपम्प ठीक नहीं कराए जा रहे, जिससे लोगों को पानी के लिए परेशानी हो रही है। शुद्ध पानी न मील पाने से मजबूर होकर लोग दूषित जल पीने को बिबश हो रहे हैं। (नंबर एक) ग्राम प्रधान शब्बीर अहमद के दरवाजे के पास ही लगा सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है, जहां से लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा।
केस नंबर दो याकूब दर्जी के दरवाजे पर लगा सरकारी हैंडपम्प खराब है लेकिन कोई इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा । नंबर तीन काशी नाथ बाबा के स्थान के पास लगा नल का चैन खराब होने से भारी मशक्कत के बाद पानी निकल रहा है, जहां लोगों को इस समय प्यास बुझाने के लिए शुद्ध पानी की जरूरत है वहीं गांव में अधिकांश हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। इस बाबत में ग्राम प्रधान सबीरअहमद से जब बात किया गया तो उन्होंने बताया बजट न आने के कारण खराब हैंडपम्प ठीक नहीं कराये जा सके, बजट मिलते ही खराब हैंडपम्प ठीक कराए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ खंड विकास अधिकारी पयागपुर सौरभ कुमार पांडे से जब बात किया गया तो उन्होंने बताया कि खराब हैंडपम्प जल्द ही ठीक कराए जाएंगे लेकिन देखना ये है कि क्या अब कोई सम्बन्धित अधिकारी मामले पर संज्ञान लेता है या नहीं।
मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…
मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…
हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…
ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…
SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…
गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…