भुगतान की प्रक्रिया में अनियमितता मिलने पर दो पंचायत सचिव निलंबित

*देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। भटनी विकास खंड के जिरासो तथा भाटपाररानी ब्लॉक के अजोरिया ग्राम पंचायत में तैनात सचिवों द्वारा पंचायती राज निदेशालय द्वारा विकसित पंचायत गेटवे पोर्टल से भुगतान न करके किसी अन्य माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया आरंभ करने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। पंचायत राज विभाग के निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायतों में ई-राजस्व पोर्टल पर योजनाओं को अपलोड किए जाने, वर्क आईडी जनरेट करने एवं कार्य के उपरांत भुगतान किए जाने के संबंध में पंचायत गेटवे पोर्टल का प्रयोग करना अनिवार्य है।

  जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि पोर्टल की सूचना के अनुसार दिनांक 12 से 17 सितंबर तक ग्राम पंचायत अजोरिया विकास खण्ड भाटपाररानी द्वारा ग्राम सचिवालय स्थापित कम्प्यूटर में  पंचायत गेटवे पोर्टल इंस्टाल न कर अन्यत्र कहीं से भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया है। जिसके क्रम में त्रिसदस्यीय समिति गठित कर जांच करायी गयी है। समिति की जांच आख्या  के अवलोकनोपरान्त रेखा रानी सचिव (मूल पद ग्रा0पं0अ0) ग्राम पंचायत अजोरिया विकास खण्ड भाटपाररानी को स्पष्ट उल्लंघन करने के लिए दोषी पाया गया।
    इसी प्रकार  पोर्टल की सूचना के अनुसार दिनांक 12 से 17 सितंबर तक ग्राम पंचायत जिरासो विकास खण्ड भटनी द्वारा ग्राम सचिवालय स्थापित कम्प्यूटर में पंचायत गेटवे पोर्टल इंस्टाल न कर अन्यत्र कहीं से भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया है। जिसके क्रम में त्रिसदस्यीय समिति गठित कर जांच करायी गयी है। समिति की जांच आख्या  के अवलोकनोपरान्त मनोज कुमार यादव सचिव (मूल पद ग्रा0पं0अ0) ग्राम पंचायत अजोरिया विकास खण्ड भाटपाररानी को स्पष्ट उल्लंघन करने के लिए दोषी पाया गया।
  निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार यादव के विरुद्ध प्रख्यापित अनुशासनिक कार्रवाई के प्रकरण में जांच करवाई पूर्ण करने हेतु सहायक विकास अधिकारी पंचायत सलेमपुर को जांच अधिकारी तथा निलंबित ग्राम पंचायत अधिकारी रेखा रानी  के विरुद्ध प्रख्यापित अनुशासनिक कार्रवाई के प्रकरण में जांच कार्रवाई पूर्ण करने हेतु सहायक विकास अधिकारी पंचायत बरहज को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जो नियमानुसार  कार्रवाई पूर्ण कर अपनी विवेचनात्मक आख्या एक माह में प्रस्तुत करेंगे।
Editor CP pandey

Recent Posts

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

4 seconds ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

6 minutes ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

8 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

12 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

12 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

13 hours ago