कोल्लम में दो नाबालिग एथलीट मृत मिलीं, आत्महत्या या हत्या पर सस्पेंस

कोल्लम/केरल (राष्ट्र की परम्परा)। केरल के कोल्लम जिले में गुरुवार सुबह खेल जगत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के हॉस्टल में रह रही दो नाबालिग महिला एथलीटों के शव फंदे से लटके मिले, जिससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। दोनों खिलाड़ी यहां नियमित प्रशिक्षण ले रही थीं।

घटना गुरुवार सुबह की है। करीब सुबह 5 बजे प्रैक्टिस का समय तय था, लेकिन रोजाना की तरह मैदान में पहुंची अन्य खिलाड़ियों के बीच 17 वर्षीय सैंड्रा और 15 वर्षीय वैष्णवी नजर नहीं आईं। जब दोनों काफी देर तक नहीं दिखीं, तो हॉस्टल अधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने कमरों में जाकर आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

काफी देर बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां अंदर का दृश्य देखकर हर कोई सन्न रह गया। दोनों किशोरियों के शव फंदे से लटके हुए थे।

कौन थीं सैंड्रा और वैष्णवी

पुलिस के अनुसार, सैंड्रा कोझिकोड और वैष्णवी तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थीं। एक खिलाड़ी कबड्डी का प्रशिक्षण ले रही थी, जबकि दूसरी एथलेटिक्स से जुड़ी थी। दोनों SAI हॉस्टल में रहकर पढ़ाई के साथ खेल प्रशिक्षण कर रही थीं। एक 12वीं और दूसरी 10वीं कक्षा की छात्रा थी।
हालांकि, दोनों के लिए अलग-अलग कमरे निर्धारित थे, लेकिन बुधवार रात उन्हें एक साथ देखा गया था। अन्य खिलाड़ियों के अनुसार, सुबह तक सबकुछ सामान्य लग रहा था।

ये भी पढ़ें – पटना गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामला: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बढ़ी सनसनी, यौन उत्पीड़न की आशंका ने बदली जांच की दिशा

हत्या या आत्महत्या?

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या किसी अन्य कारण से मौत हुई है।

पुलिस ने दोनों खिलाड़ियों के परिवारों को सूचना दे दी है और हॉस्टल प्रशासन से पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि 10 साल पहले अलाप्पुझा स्थित SAI हॉस्टल में भी एक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया था, जिस पर खेल मंत्रालय ने जांच कराई थी।

ये भी पढ़ें – ईरान में इस्लामिक सत्ता के खिलाफ उबाल: दमन के बीच शांत हुए विरोध, अंतरराष्ट्रीय दबाव तेज

Karan Pandey

Recent Posts

दुघरा एथलेटिक्स ग्राउंड पर साप्ताहिक दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं ने दिखाया दमखम

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…

2 minutes ago

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

15 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

46 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

46 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

60 minutes ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

1 hour ago