CM योगी ने गोरखपुर में अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल का किया उद्घाटन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुक्रवार को भव्य और ऐतिहासिक शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन में 14 राज्यों के 31 विश्वविद्यालयों की महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे गोरखपुर एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर उभरा है।

उद्घाटन मुकाबला शहीद नंदकुमार पटेल रायगढ़ विश्वविद्यालय और मेज़बान दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मेज़बान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और प्रतियोगिता की यादगार शुरुआत की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों और निर्णायक मंडल से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद बैलून उड़ाकर और स्वयं बास्केट में गेंद डालकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स विवडीका (स्पोर्ट्स बुलेटिन) का भी विमोचन किया गया।

यह प्रतियोगिता 15 जनवरी से 19 जनवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसे निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी 12 सदस्यीय निर्णायक मंडल को सौंपी गई है। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. पूनम टंडन, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कई विधायक, एमएलसी, भाजपा पदाधिकारी, क्रीड़ा परिषद के अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – BMC Election Results: धारावी से कांग्रेस की जीत, AIMIM का खाता खुला, सपा अब भी शून्य पर

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार अब तक 500 अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दे चुकी है और 96 हजार युवक मंगल दलों को खेल किट उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “जो खेलेगा वही खिलेगा” के मंत्र के साथ उत्तर प्रदेश खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय की स्थापना इसका प्रमाण है। अंत में उन्होंने सभी टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें – Taiwan-China Tension: ताइवान के आसपास चीन की अब तक की सबसे बड़ी सैन्य गतिविधि, 34 विमान और 11 युद्धपोत तैनात

Karan Pandey

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

33 minutes ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

13 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

17 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

18 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

18 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

18 hours ago