दो बाइकों की टक्कर में छात्र समेत दो की मौत

रानीपुर/आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर बुधवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे एक छात्र सहित दो की मौत हो गई।
सरायलखंसी थाना के अछार गांव निवासी शिवानंद (28) पुत्र मनोज राम अपनी बाइक से अपने भाई के ससुराल चकभीखा गांव जा रहा रहा था। वह डी फार्मा का छात्र था। जबकि दूसरी तरफ आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना के गुजरपार गांव निवासी निरंजन (27) पुत्र अवधू अपने गांव से रानीपुर की तरफ आ रहा था। अभी दोनाें रानीपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर शमसाबाद गांव के पास पहुंचे थे कि दोनों की बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण आमने- सामने टक्कर गई। दोनों बाइक की टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आस- पास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक शिवानंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। वही गंभीर रूप से घायल निरंजन को एंबुलेंस की मदद से मुहम्मदाबाद सीएचसी पर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों के पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने दोनों की पहचान की और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद आजमगढ़ निवासी मृतक में के परिजन मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर पहुंचे, जबकि अछार गांव निवासी के मृ़तक रानीपुर थाना पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

दो युवकों की मौत से परिजन थे बेहाल

रानीपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर हुए हादसे में दो परिवार के दो युवकों की मौत से दोनों के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। एक तरफ मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी तो दूसरी तरफ रानीपुर थाने पर चीख पुकार मची रही। सीएचसी पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई कर दोनों शवों को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

5000 मीटर की दौड़ में विद्यासागर ने मारी बाजी, साइकिल जीतकर जमाया कब्जा

दीपावली पर आयोजित जय बुढ़वा बाबा ग्रामीण दौड़ प्रतियोगिता में यूपी और बिहार के धावकों…

1 hour ago

भयमुक्त देवरिया की पहल: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का…

4 hours ago

10 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं इन महान हस्तियों के जन्मदिन, किसी ने बदली धर्म की धारा तो किसी ने बनाई देश में नई पहचान

विशेष लेख | लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीती हुई घटनाओं का संग्रह नहीं होता,…

4 hours ago

10 नवंबर का इतिहास: मोटरसाइकिल से लेकर विंडोज तक, आज के दिन दुनिया में हुए ये बड़े बदलाव

इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, ऐतिहासिक फैसलों, तकनीकी आविष्कारों…

4 hours ago

10 नवंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: गोवर्धन पूजा पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

10 नवंबर 2026, मंगलवार। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गोवर्धन पूजा के पावन…

5 hours ago

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

16 hours ago