बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । पयागपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत झाला तरहर में बिजली केवल फटने के बाद घर में लगी आग, जिससे दो घरों में लगभग लाखों की गृहस्ती का सामान जलकर हुआ खाक,वही घर में सो रहे पारिवार के लोग भाग कर जान बचाई।मिली जानकारी के अनुसार रात में शिव सहाय यादव पुत्र श्रीराम तथा रिंकू यादव पुत्र बलराज निवासी झाला तरहर के घर में विद्युत केबल से अचानक फूस के घर में आग लग गई, जिससे कमरे के अन्दर आग पहुंच गई घर में सो रहे परिवार के लोग भाग कर जान बचाई वही शिव सहाय यादव के घर में रखा अनाज कपड़ा बर्तन व नगदी जलकर राख हो गया, पड़ोस के रिंकू यादव पुत्र बलराज के भी घर को आग ने अपने आगोश में ले लिया, जिसमें अनाज कपड़ा नगदी बर्तन जलकर खाक हो गया।
अग्नि पीड़ित दोनों परिवार के घर में खाने के लाले पड़ गए हैं, परन्तु अभी तक अग्नि पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की सहायता नहीं प्रदान की गई है इस आशय की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल रोहित शुक्ला को दी गई है, पूछे जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।
त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…
मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…
चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…
जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…