पराली प्रबंधन की अवहेलना पर दो हार्वेस्टर सीज ,एक किसान पर जुर्माना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों एवम तहसील में पराली प्रबंधन संबंधी बैठक आयोजित की गई बैठक में उपजिलाधिकारी ,तहसीलदार,
खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष ,सहायक विकास अधिकारी कृषि, लेखपाल ,ग्राम सचिव, प्रधान द्वारा प्रतिभाग किया गया । निर्देश दिया गया कि सभी ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान अपने अपने गांव में डुग्गी पिटवाकर पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक किया जाय तथा पराली जलाने से रोका जाय । यदि किसी गांव में कोई किसान पराली जलाते हुए पाया जाए तो 2 एकड़ क्षेत्र से कम पर ढाई हजार रुपया प्रतिघटना , दो से 5 एकड़ क्षेत्रफल ₹5000 प्रति घटना तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल पर ₹15000 प्रति घटना की दर से जुर्माना तहसील के माध्यम से वसूल कराया जाए । यदि किसी क्षेत्र में बिना s.m.s. लगे हार्वेस्टर फसल की कटाई कर रहा है वह तो उसे संबंधित थाना के माध्यम से तत्काल सीज कराया जाए एवं सीज हार्वेस्टर को तब तक न छोड़ा जाए जब तक की हार्वेस्टर मालिक अपने स्वयं के खर्च पर हार्वेस्टर में s.m.s. लगवा नहीं लेता है । यदि कोई किसान बार-बार पहले जलाता है तो उसे कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में दिए जाने वाले अनुदान से वंचित रखा जाएगा।
जनपद में अब तक दो हार्वेस्टर बिना sms लगे धान की फसल कटाई करते पाए गए , जिनकी सीज की कार्रवाई की गई है तथा पराली जलाते पाए जाने पर एक किसान के विरुद्ध 2500 रुपया जुर्माना लगाया गया है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

4 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

5 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

6 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

6 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

15 hours ago