हार्टअटैक से मौत होने की आशंका, दो मोतों से परिवार में मचा कोहराम
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। देवर की सड़क दुर्घटना में मौत के दो दिन बाद भाभी की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई, दो दिनों में लगातार दो मौतों से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिसे देखो वह हैरान था लेकिन होनी को कौन टाल सकता है,शनिवार को कोचिंग पढ़ने जरवलरोड जा रहे बरखण्डी पुरवा तप्पेसिपाह निवासी छात्र हर्षित (18) पुत्र कृष्ण पाल की जरवलरोड चौराहे के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। छात्र की मौत के बाद पूरा परिवार गम में डूबा हुआ था,मृतक के गांव में सांत्वना देने वालों का आना-जाना लगा था। इसी बीच हर्षित की बड़ी भाभी रंजना पत्नी भानु प्रताप पुत्र राम लल्ला घर में मोबाइल पर हर्षित की फोटो और वीडियो देखकर परिवार के लोगों के साथ आपस में उसके बारे में चर्चा कर रही थी। तभी अचानक वह बेहोश हो गई। परिवार के लोग रंजना को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दो दिन में दो लोगों की मौत से गांव में हाहाकार मच गया।हर्षित की चिता की राख अभी ठण्डी भी नही हुई थीं कि उसकी भाभी की अचानक मौत ने सबको हिलाकर रख दिया,परिवार के रिश्तेदार, मित्र और गांव के लोगों ने इस घटना को सुना वह अवाक रह गया। लेकिन होनी को यही मंजूर था लगातार दो मौतों ने परिवार को झकझोर दिया।गांव में करूण क्रन्दन से लोगों की आंखें नम थीं।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…
देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…
सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…
परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…
बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…