महिला ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

श्रावस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में सेन्टर फार कैटेलाइजिंग चेन्ज सी3 के सहयोग से विकास खण्ड हरिहरपुर रानी की महिला ग्राम प्रधानों के नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल एवं लैंगिक समानता विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर श्रावस्ती में सम्पन्न हुआ।
समापन अवसर पर महिला प्रधानों को संबोधित करते हुए सुचेता शुक्ला, स्टेट हेड सी3 ने कहा कि महिलाओं में प्रशिक्षण के द्वारा नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल का विकास होगा जिससे विकास की मुख्य धारा प्रशस्त होगी तथा यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम होगा। कार्य कुशल होकर वह अपने कार्य एवं दायित्वों का सम्यक निर्वहन कर सकेंगी। महिला नेतृत्व के विकास के प्रयास से ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य, पोषण एवं महिला संबंधी मुद्दों की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन होगा।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने महिलाओं की क्षेत्र में सहभागिता एवं पंचायत में सक्रिय रहने को कहा। ग्राम पंचायत विकास योजना बनाते समय स्वास्थ्य व पोषण की गतिविधियों को सम्मिलित करने पर ज़ोर दिया तथा खुद अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिससे महिला हितैषी पंचायतों का सपना पूरा किया जा सके।
प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में बृजेश कुमार पाण्डेय ने पंचायती राज की संरचना, समितियों का गठन और उनके कार्य, ग्राम पंचायत विकास योजना और सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के 9 थीमो पर विस्तृत चर्चा की।
सी 3 की तकनीकी सलाहकार अंजलि दत्ता ने संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता संबर्धन, लैंगिक समानता को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया।
डा. प्रियंका शुक्ला ने स्वास्थ्य व पोषण और उसमें प्रधान की सहभागिता पर विस्तृत से बताया।
सी 3 के जिला प्रबन्धक अशोक शर्मा ने ग्राम पंचायत स्तर पर सहयोग के लिए सी 3 के हमेशा तत्पर रहने का भरोसा देते हुए आदर्श गांव की संकल्पना में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन डीसी राज कुमार त्रिपाठी, डीपीएम जटा शंकर मिश्रा, डीसी हरिगेन्द्र वर्मा एवं सी 3 टीम के अंजनी मिश्रा, आशुतोष दूबे, धनीराम व अलका तिवारी का सहयोग रहा। प्रशिक्षण में ममता पाण्डेय, अनामिका सिंह, सुनिता वर्मा, लज्जावती, फातमा खातून बेगम सहित दर्जनों ग्राम प्रधान उपस्थित रही।

Editor CP pandey

Recent Posts

अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी

डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह बिग बी की पोस्ट से चिंतित हुए करोड़ों फैंस,…

49 minutes ago

गोरखपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि, बलिदान को किया नमन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पुलिस लाइन…

2 hours ago

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में दर्ज हुआ था मुकदमा, विवेचना के दौरान…

2 hours ago

किसी का बेटा, किसी का पिता छिना: गोपालगंज के तीन हादसों ने उजाड़ दिए परिवार, हर आंख नम

गोपालगंज में मौत का तांडव! अलग-अलग हादसों में 11 साल के छात्र समेत तीन की…

2 hours ago