नगर निकाय के सामान्य निर्वाचन 2022 के सकुशल संपादन के हेतु द्वितीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) प्रभारी अधिकारी (कार्मिक / प्रशिक्षण)/मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में नगर निकाय के सामान्य निर्वाचन 2022 के सकुशल संपादन के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को द्वितीय प्रशिक्षण, विकास भवन के गाँधी सभागार में 02 डिस्ट्रिक्ट मास्टर एवं 50 मास्टर ट्रेनर को तकनीकी / सैद्धान्तिक प्रशिक्षण दी गई। प्रशिक्षण में समस्त मास्टर ट्रेनर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया उपस्थित थे।
समस्त मास्टर ट्रेनर को नगरीय निकाय के निर्वाचन संबंधी सभी बिन्दुओं पर प्रशिक्षण प्रारम्भ से मतदान प्रक्रिया समाप्त होने तक की पी०पी०टी०के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया । पीठासीन अधिकारी के महत्वपूर्ण दायित्व यथा-मतदान प्रारम्भ होने से कम से कम 15 मिनट पूर्व मतपेटी की तैयारी कर लेने, निर्वाचन सामग्री प्राप्त करते समय यह देख लें कि समस्त आवश्यक वस्तुयें प्राप्त हो गयी है। मतदान कार्य समय से प्रारम्भ करने हेतु मतपत्रों पर पहले से हस्ताक्षर किये जा सकते हैं। प्रत्येक मतपत्र के पृष्ठ भाग तथा उसके प्रतिपर्ण पर अपने मतदान स्थल की सुभेदक चिन्ह वाली मुहर लगाकर उसका कोड / संख्या अंकित करने, पोलिंग एजेण्टों को उचित जाँच पड़ताल के बाद नियुक्ति / इन्ट्री पास देनें मतदान के प्रारम्भ एवं समाप्ति पर कुछ घोषणायें में निर्धारित प्रारूप भरकर पोलिंग एजेण्टों से हस्ताक्षर करानें, यदि मतदान स्थल पर कोई घटना घटित होती है तो उसे पीठासीन अधिकारी को अपने डायरी में तथ्यों सहित उल्लेख करने, प्रत्येक दो घण्टे में हुए मतदान / डाले गये मतपत्रों की डायरी में दर्ज करते रहने, मतदान समाप्ति पर मतपत्र लेखा प्रारूप- 30 तैयार करने, प्रत्येक मतदाता को उसी के क्रम में वोट देने के लिए कहा जाये जो जिस क्रम में आया है,उसी क्रम में वोट डालने, मतदान समाप्ति के बाद मतपेटिकाओं को विधिवत सील करने, मतदान की गोपनीयता को प्रत्येक स्थिति में बनाये रखने,मतपेटी, समस्त प्रपत्रों / कागजातों को निर्धारित लिफाफों में रखकर संग्रह केन्द्र पर जमा करने आदि के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया।
मतदान अधिकारी प्रथम के दायित्वों यथा-निर्वाचक नामावली की चिन्हित प्रति का प्रभारी होगा, मतदाता का वोटर स्लिप देने के बाद उसके नाम का मिलान मतदाता सूची से करते हुए मतदाता के नाम और क्रमांक को जोर बोलने एवं मतदाता को अपनी पहचान हेतु चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित पहचान सम्बन्धी आदेशों का अनुपालन करने हेतु प्रशिक्षित किया गया।
मतदान अधिकारी द्वितीय के कार्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया- मतदान अधिकारी द्वितीय अमिट स्याही का प्रभारी होता है, वह यह सुनिश्चित करेगा कि बायें हाथ के तर्जनी पर अमिट स्याही का कोई चिन्ह पहले से तो नहीं लगा है। यदि कोई मतदाता बायें हाथ की तर्जनी अंगुली पर जाँच करने से या अमिट स्याही लगाने से मना करेगा तो मतदान की अनुमति नहीं दी जायेगी।
जिस मतदान स्थल पर एक से अधिक वार्ड के मतदाता रखे गये हैं, वहाँ मतदान अधिकारी द्वितीय को यह सावधानी रखनी होगी कि, मतदाता को सदस्य पद हेतु उसी वार्ड से सम्बन्धित मतपत्र दिया जाय, जिस वार्ड की निर्वाचक नामावली में उसका नाम अंकित है। मतदान अधिकारी तृतीय के कार्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया- मतदान अधिकारी तृतीय पीठासीन अधिकारी के निर्देशन में कार्य करेगा। ऐरोक्रास सील एवं पतपेटी का प्रभारी होगा, स्याही लगी ऐरोक्रास मुहर देते समय मतदाता को मतपत्र को इस प्रकार मोड़ा जायेगा कि मतपत्र पर ऐरोक्रास मुहर लगाने के बाद उसकी स्याही किसी दूसरे प्रत्याशी के चिन्ह पर न लग जाये। मतदान अधिकारी मतपेटी में डाले गये मतपत्रों को दिये गये पुशर से अन्दर ढकेलता रहेगा। मतदाता पर्ची, चैलेन्ज वोट, निविदत्त मतपत्र, मतपत्रों को रद्द किये जाने की स्थिति के बारे में, दृष्टिबाधित या अन्य अशक्तता के कारण मतदाताओं द्वारा मतदान के बारे में मतदान बन्द होने के समय मतदान केन्द्र में उपस्थित व्यक्तियों द्वारा मतदान, निर्वाचन सम्बन्धी अधिकारी जो भ्रमण करेगें के बारे में मतपेटी को खोलना व बन्द करने के बारे में, मतदान के लिए मतपेटी तैयार करने के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया। अन्त में समस्त मास्टर को तृतीय प्रशिक्षण हेतु 26 नवंबर 2022 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से विकास भवन गाँधी सभागार में दिये जाने के निर्देश के उपरान्त प्रशिक्षण समाप्त किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंदी विभाग को मिला नया नेतृत्व: प्रो. विमलेश मिश्र ने संभाली विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

9 hours ago

कुर्थीजाफरपुर : चेयरमैन के रिश्तेदारों को हुआ आवासीय पट्टा 39 साल बाद रद्द

जिलाधिकारी ने दिया कब्जा हटाने का आदेश मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कुर्थीजाफरपुर नगर…

11 hours ago

होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा का निरीक्षण, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा…

11 hours ago

निंदा छोड़ें, आत्मचिंतन अपनाएं: यही है श्रेष्ठता का मार्ग

गोंदिया, महाराष्ट्र।“न विना परवादेन रमते दुर्जनोजन:। काक: सर्वरसान भुक्ते विनामध्यम न तृप्यति।।“अर्थात् दुष्ट व्यक्ति बिना…

12 hours ago

विकसित भारत का लक्ष्य विश्व मानवता की सुरक्षा का उद्घोष: प्रो. राजशरण शाही

शैक्षिक उन्नयन एवं सामाजिक परिवर्तन के लिए पुरातन छात्रों की भूमिका सराहनीय: कुलपति शिक्षाशास्त्र विभाग…

12 hours ago

वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ्य सबसे बड़ी चुनौती: संवेदनशील समाज और पारिवारिक सहयोग की आवश्यकता- प्रो. आदेश अग्रवाल

एलुमनी मीट में गूंजा मानसिक स्वास्थ्य का मुद्दा, वृद्धजनों के सम्मान पर बल गोरखपुर (राष्ट्र…

12 hours ago