दो दिवसीय तिलहन कार्यशाला संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित उप निदेशक कृषि के सभागार में दो दिवसीय तिलहन कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील धनघटा के विकासखंड नाथ नगर हैसर बाजार एवं पौली के कुल 90 किसानों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में उप निदेशक कृषि डॉ० राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में इस वर्ष सितंबर माह में 14 कुंतल तोरिया प्रजाति उत्तर का बीज 50% अनुदान पर एवं सरसों गिरिराज प्रजाति का 26 कुंतल बीज 50% अनुदान पर किसानों को उपलब्ध कराया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉ० सर्वेश कुमार ने कहा कि किसान भाई धान, गेहूं के अतिरिक्त दलहन तिलहन को अपनी खेती-बाड़ी में समावेश करके आय में वृद्धि कर सकते हैं, जिसके लिए विभाग उन्नतशील तकनीकी के प्रदर्शन आयोजित करता है। किसान सहफसली फसल के रूप में भी आलू की फसल, चने की फसल, गेहूं इत्यादि के साथ भी सरसों की बिजाई कर अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। भूमि संरक्षण अधिकारी सी०पी० सिंह द्वारा बताया गया कि सरसों, तोरिया, अलसी इत्यादि का तेल वनस्पति तेल, रिफाइंड तेल इत्यादि से उत्तम होता है। जिससे हृदय संबंधी, उक्त रक्तचाप संबंधी बीमारी नहीं होती है। हमें अपने स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से भी स्वयं तिलहनी फसलों की खेती करनी चाहिए, जिससे अच्छी गुणवत्ता का तेल हमें वर्ष भर उपलब्ध रहे। कृषि विज्ञान केंद्र बगही के डॉ० तरुण कुमार द्वारा सरसों तोरिया की फसल की बुवाई उन्नतशील प्रजाति रोग एवं कीट नियंत्रण उन्नतशील फसल पद्धति के बारे में विस्तार से किसानों को बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि सरसों की फसल में 15 दिन में अवश्य विरलीकरण करें, प्रथम सिंचाई 15 दिन में, इसके उपरांत यूरिया एवं सल्फर की टॉप ड्रेसिंग करें। दूसरी सिंचाई यदि वर्षा नहीं होती है तो दिसंबर माह में ही कर ले आरा मक्खी, बागराडा, माहू की रोकथाम के लिए कीटनाशक दवाओं का सही तरीके से इस्तेमाल करें, अल्टरनरिया ब्लाइट, व्हाइट रस्ट के बचाव हेतु मौसम की परिस्थितियों के अनुसार पहले से ही कृषि रक्षा रसायन का प्रयोग करें नीम ऑयल ढाई लीटर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने से महू का रोकथाम होती है। इनके द्वारा बताया गया कि विकास कृषि विज्ञान केंद्र में हाईटेक नर्सरी की स्थापना की जा चुकी है। जिससे सीजन में 3 लाख अच्छी गुणवत्ता के सब्जियों के बीज पैदा किए जाने की क्षमता है किसान भाई इस नर्सरी का लाभ उठाएं।

Karan Pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

9 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

9 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

9 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

12 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

12 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

12 hours ago