तीव्रगामी रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दो दिवसीय निरीक्षण

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षित परिचालन,यात्रियों की सुरक्षा एवं तीव्रगामी रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिये अपने दो दिवसीय निरीक्षण के तहत मंगलवार 09 अप्रैल,2024 को प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी,पश्चिम मध्य रेलवे/जबलपुर के प्रभात कुमार एवं उनकी टीम द्वारा बनारस स्टेशन का अंतर रेलवे सेफ्टी ऑडिट निरीक्षण किया गया । इसके साथ ही साथ बनारस स्टेशन पर दुर्घटना राहत यान एवं चिकित्सा राहत/मेडिकल यान का गहन निरीक्षण किया और उनमें उपलब्ध उपकरणों एवं मेडिसिन की जाँच की, साथ ही उक्त यानों के उपकरणों के क्रमिक अनुरक्षण की समीक्षा की गयी ।
इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे/जबलपुर के मुख्य सिगनल इंजीनियर राकेश कुमार, मुख्य यात्री यातायात परिवहन प्रबंधक सुवीर श्रीवास्तव,मुख्य मोटिव पावर इंजीनियर आशीष कुल्हाड़ा, मुख्य ट्रैक इंजीनियर एल.पी.सिंह, मुख्य विद्युत लोको इंजीनियर श्रवण सिंह पुरोहित, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी वी.एस.गौतम सहित पश्चिम मध्य रेलवे/जबलपुर के संबन्धित शाखा अधिकारी तथा पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन ) राजेश कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(कैरेज एण्ड वैगन ) अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(आपरेशन) अनिल कुमार श्रीवास्तव, कोचींग डिपो अधिकारी विनीत रंजन एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे ।
प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी, पश्चिम मध्य रेलवे/जबलपुर प्रभात कुमार एवं अंतर रेलवे सेफ्टी ऑडिट टीम ने अपने निरीक्षण के क्रम में बनारस डीजल लॉबी, गार्ड/लोकोपायलट रनिंग रूम, का गहन निरीक्षण किया और उपकरणों के समयबद्ध अनुरक्षण की जानकारी ली साथ ही लॉबी में कार्यरत कर्मचारियों के सरक्षा ज्ञान को परखते हुए उन्हें संरक्षा के प्रति सदैव उत्तरदायी रहने की शपथ भी दिलाई । इस दौरान उन्होंने बनारस स्टेशन पर रुट रीले इंटरलॉकिंग, सेंसर युक्त डाटा लॉगर, सेंसर युक्त फ़ाउलिंग मार्क, ट्रैक आक्यूपेशन डिटेक्शन,कलर लाइट सिगनल, रीले रूम, आई पी एस रूम एवं विद्युत वितरण प्रणाली बैटरी रूम, ,पॉइंट एण्ड क्रासिंग का गहन निरीक्षण किया और उपकरणों के समयबद्ध अनुरक्षण की जानकारी ली साथ ही बनारस में कार्यरत संरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों का संरक्षा के प्रति ज्ञान परखा । संरक्षित यातायात प्रबंधन हेतु इंजीनियरिंग, सिगनल,ऑपरेटिंग विभाग के संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की सक्षमता प्रमाण पत्र एवं पीरियाडिकल मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट की जाँच की गयी । इसके साथ ही स्टेशन सेक्शन में संस्थापित बर्थिंग ट्रैकों, पॉइंट मशीनों,सिगनलों,पैदल उपरिगामी पूल की ऊँचाई एवं अप्रोच,प्लेटफार्म लेंथ क्लियरेंस ,फायर एलार्म,स्टेशन वर्किंग रूल, रिले रूम,पॉइन्ट क्रासिंग तथा विभिन्न उपकरणों की फेल सेफ साइड प्रणाली आदि का गहन निरीक्षण करते हुए संरक्षा की समीक्षा की ।
इसके साथ ही उन्होंने बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफाँर्म संख्या 08 पर दुर्घटना राहत यान(ART) एवं दुर्घटना राहत मेडिकल यान (ARME) का गहन निरीक्षण किया तथा उसमें उपलब्ध ब्रेक डाउन निरोधक विभिन्न उपकरणों एवं मेडिसिन की गुड़वत्ता की समीक्षा की । इसके साथ ही दुर्घटना राहत यान के कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति सदैव उत्तरदायी रहने की शपथ दिलाई गयी । इसके पश्चात् सेफ्टी टीम वाराणसी जं पर स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के डीजल लॉबी के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के पुनश्चर्या प्रशिक्षण की समीक्षा की गयी । कार्यालय में स्थापित ब्रीथ एनालाईजर एवं साइनिंग ऑन/ऑफ़ कियास्क की जाँच कर कर्मचारियों के आउटपुट की समीक्षा की ।इसके पश्चात अंतर रेलवे सेफ्टी ऑडिट टीम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुँची और मंडलीय संरक्षा अधिकारियों के साथ संरक्षा के सम्बन्ध में बैठक की जिसमें गाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेल ज्वाइन्टस तथा जाग्लड फिश प्लेटों के बोल्ट होल का परीक्षण एवं ल्यूब्रीकेशन कार्य और एल.डब्लू.आर. एवं सी.डब्लू.आर. की डिस्ट्रेसिंग के साथ ही रेल पथ की सारी खामियों को दूर कराने का निर्देश दिया । सेफ्टी ऑडिट टीम द्वारा गर्मी के मौसम में हॉट वेदर पेट्रोलिंग हेतु तापमापी,ग्लूड जॉइंट्स,स्विच एक्सटेंसन जॉइंट्स के प्रबन्धन की समीक्षा की तथा रेलवे ट्रैक के तापमान की नियमित रूप से जाँच कराने तथा इसका रिकार्ड मेंटेन करने का निर्देश दिया गया ।
इसी क्रम में 10 अप्रैल,2024 को सेफ्टी ऑडिट टीम द्वारा वाराणसी सिटी-फेफना रेल खण्ड का संरक्षा निरीक्षण किया जायेगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

18 minutes ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

3 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

4 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

4 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

4 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

5 hours ago