चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ब्रम्हा जी ने सृष्टि का निर्माण प्रारम्भ किया था: रंजीता श्रीवास्तव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर्व गायत्री बाल संस्कारशाला सुफीपुरा (शिव पुरम) में आस्था श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया,संस्कारशाला में उपस्थित विद्यार्थियों शिक्षक अभिभावक व अतिथियों ने नव वर्ष प्रतिपदा अवसर पर भारतीय संस्कार एवं संस्कृति को विश्व का महानतम दिवस बताते हुये सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प भी लिया । गायत्री बाल संस्कार शाला में आयोजित नव वर्ष शुक्ल प्रतिपदा समारोह को सम्बोधित करते हुये भाजपा महिला मोर्चा जिला संयोजक रंजीता श्रीवास्तव सोनी ने कहा कि यहां दिवस को ब्रम्हा जी ने सृष्टि का निर्माण प्रारम्भ किया था और इस दिवस को भगवान श्री राम का राज्याभिषेक दिवस भी मनाया जाता है।आर एस एस के संस्थापक डॉ केशव राम बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस भी इस ही के दिन मनाया जाता है प्राचीन गौरवशाली परम्परा को प्रतिपादित करते हुये सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए ही महाराजा विक्रमादित्य द्वारा विक्रमी संवत का शुभांरभ इस के दिन किया था इस कारण से इस दिवस को हमारे लिये महान एवं गौरवशाली है।उन्होंने कहा कि गायत्री बाल संस्कार शाला विद्यार्थियों को सनातन संस्कार एवं संस्कृति आधारित शिक्षा दे रहा है यह हमारे लिए गौरव का विषय है विद्यायल के सतत विकास के लिये हम सबको हर संभव सहयोग करना चाहिए ताकि यहाँ की विद्यार्थी परिवार समाज और देश के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका तय कर सके।संस्कार शाला संचालिका रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि सीमित संसाधनों में विद्यालय का पठन पाठन संचालित किया जा रहा है तथा सनातन संस्कृति आधारित वेदमय गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक व्यवस्था बनाये रखने का भी भरपूर प्रयास किया जा रहा है। अतिथियों ने उत्कृष्ठ विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया,गायत्री परिवार महिला परिजन शशि सिंह ने आगंतुकों का स्वागत वेद मंत्रों उच्चार के साथ किया और संचालन प्रखर एवं धन्यवाद ज्ञापन विष्णु पाठक ने किया आयोजित नव संवत्सर समारोह में शिक्षक उमा वर्मा, मिथिलेश, वर्मा श्रेया, राजपाल अंशिका, शिवा मिश्रा, कांति मिश्रा, प्रीत सिंह आराधना गुप्ता, शिखर व योगाचार्य सुशील बाजपई समेत अभिभावक उपस्थित रहे तथा विद्यालय के सतत सर्वागींण विकास का सामूहिक संकल्प भी लिया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

1 day ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago