हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ दो दिवसीय ज्ञान गंगा महोत्सव

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सगड़ी तहसील बैदौली स्थित मैना देवी इंटर कॉलेज परिसर में चल रही दो दिवसीय ज्ञान गंगा महोत्सव का समापन हुआ।इस महोत्सव का आयोजन समाजसेवी राघव सिंह पटेल द्वारा किया गया, जिसमें रायपुर छत्तीसगढ़ से आए संत अनिल द्वारा प्रवचन किया गया तथा संत शिरोमणि कबीर दास के संदेश को सुनाया।संत अनिल साहेब ने कहा कि आज दुनिया के लोग परमात्मा, अल्लाह, गार्ड के लिए दौड़ रहे हैं। हिंदू कहते हैं पूर्व में भगवान का वास होता है। मुसलमान कहता है पश्चिम दिशा में अल्लाह का निवास रहता है। लेकिन लोगों को पता नहीं है कि राम और रहीम दिल में बसता है । कहीं बाहर नहीं। आज के विज्ञान युग में भी लोग अपने से अलग परमात्मा ढूंढ रहे हैं, जिस व्यक्ति को इंसान में परमात्मा दिखाई नहीं देता दुनिया में कहीं भी चले जाए तो उसे परमात्मा दिखाई नहीं देगा अतः लोगों को सही दिशा का ज्ञान दें, जनमानस को अंधेरे में ना छोड़ें । हर व्यक्ति को चाहिए कि अल्लाह, परमात्मा, गार्ड कहीं बाहर नहीं मिलते मनुष्य के अंदर ही होता है ।इसलिए कबीर के विचारों को जनमानस तक पहुंचाना सार्थक होगा ।सही मायने में संदेश जीवो पर दया करो ,प्राणियों से प्रेम करो और मंदिर मस्जिद बाहर नहीं घर के अंदर बनाओ। व्यक्ति का घर मंदिर होना चाहिए और उसमें निवास करने वाला हर प्राणी भगवान का रुप होना चाहिए, मनुष्य मिट्टी, फूल ,कागज का पूजा कर लेता है ,लेकिन इंसान की पूजा नहीं करता जो इस दुनिया में सब कुछ करने की ताकत रखता है। जिसको हम खुद निर्माण करते हैं उसकी हम पूजा करते हैं और जिन्होंने हमारा निर्माण किया उसका पूजा नही करते हैं, इससे जीवन में शांति नहीं हो सकती सही दिशा की ओर ले जाएं ।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

1 hour ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

3 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

5 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

5 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

7 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

7 hours ago