बच्चो को संस्कारयुक्त शिक्षा दे : स्वामी अभयानंद

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील अंतर्गत लार स्थित देवाश्रम मठ लार से कई शिक्षण संस्थान संचालित होते हैं। यहां श्री देव राष्ट्र भाषा लघु माध्यमिक विद्यालय, स्वामी चंद्रशेखर बालिका विद्यालय, स्वामी देवानंद इंटर कालेज, एसडी पीजी कालेज, संस्कृत महाविद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थान हैं। नगर का यह पहला कैंपस है जहा एक ही चहारदीवारी में आधा दर्जन से ऊपर शिक्षा संस्थान चलते हैं। यहां के वर्तमान महंत स्वागी अभयानंद गिरी ने आज जनता को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी देवानंद ने जो शिक्षा की ज्योति देवाश्रम मठ लार पर जलाई थी, उसे और प्रकाशमान करना हम सभी का दायित्व है। देवाश्रम की यह धरती नागा बाबा, मौनी बाबा सहित कई महापुरुषों की तपोस्थली है। यह सनातन धर्म का प्रमुख केंद्र है। सभी से आग्रह है कि अपने बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा दें। हम सभी को अपने देवी, देवताओं और महापुरुषों के प्रति आस्था रखनी होगी।
युक्त उदगार देवाश्रम मठ के महंत स्वामी अभया नंद गिरी ने पूर्व महंत स्वामी भगवान गिरी द्वारा उन्हें गद्दी सौंपने के बाद आशीर्वाद लेने आए श्रद्धालुओं से व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वयं कभी सनातन धर्म का उपहास न करें और किसी विधर्मी द्वारा ऐसा करने पर प्रबल प्रतिकार करें। तमाम विदेशी ताकतें, और विधर्मी लोग हिंदू धर्म को कमजोर करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं उनसे सावधान होने की जरूरत है। आगे उन्होंने कहा कि ग्रीष्मावकाश के बाद जब देवाश्रम द्वारा संचालित सभी शिक्षण संस्थाएं खुलेंगीं तो आप सभी को इन संस्थाओं के बदले स्वरूप दिखेंगे। उपस्थिति और शिक्षण में कड़े अनुशासन का पालन कराया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी साहू ध्रुव कुमार गुप्ता, समाजवादी नेता चंद्र प्रकाश सिंह, शिक्षक मनीष कुमार सिंह, व्यापारी नेता अजीत सिंह, दिलीप मल्ल, अश्वनी कुमार, अजय कुमार उपाध्याय, दिलीप कुमार सिंह, सोनू सिंह, राकेश सिंह, एस के कुशवाहा आदि कई संभ्रांत नागरिक, लार कस्बा के श्रद्धालु व मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अधिकमास का धार्मिक महत्व और धार्मिक आस्था

सुनीता कुमारी पूर्णियां बिहार भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में समय की गणना केवल दिनों…

19 hours ago

आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

बहन की प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने लगाई थी फांसी, पुलिस ने की कार्रवाई…

20 hours ago

खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर ठगी करने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

कूटरचना कर लोगों को बनाता था शिकार, पुलिस ने दबोचा आरोपी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गुलरिहा थाना…

20 hours ago

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे एक की मौत एक की तलाश जारी

एनडीआरएफ की टीम का सर्च ऑपरेशन जारी, गांव में पसरा मातम मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि…

2 days ago

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर, पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

2 days ago

डीडीयू के पीजी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का परिणाम घोषित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर द्वारा सत्र 2025-26 के विभिन्न स्नातकोत्तर…

2 days ago