फर्जी तरीके से एटीएम से रुपए निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l एटीएम कार्ड से पैसे निकालते समय निकास द्वार पर निकासी के दौरान अपना हाथ लगाकर पैसे को रोक कर पैसा निकाल लेते थे, लेकिन एटीएम द्वारा एरर बता दिया जाता था एरर की रसीद बैंक में ले जाकर बैंक मैनेजर से पुनः पैसा वसूल किया करता था। अब तक जनपद के 0 पॉइंट राजेंद्र नगर रुस्तमपुर सहित अन्य एसबीआई के एटीएम से जहां रुपया जमा व निकालने का ऑप्शन रहता है, उस एटीएम से 599000 रूपये निकालने वाले विजय यादव पुत्र अमतलाल निवासी सड़सी देवसर थाना साड़ जनपद कानपुर, फैज खान पुत्र अयुब खान निवासी जंक्शन इन्क्लेव कॉलोनी नियर गुलरिहा थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को राजघाट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, इनके पास से 71000 रुपए नगद धोखाधड़ी के 10 अदद एटीएम कार्ड, दो मोबाइल एप्पल, एक अदद चार पहिया वाहन ब्रेजा, एक अदद दो पहिया वाहन बरामद किया। पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि, यह आईटीआई छात्र शातिर किस्म के हैं जो एसबीआई बैंक के एटीएम पर पहुंचकर रुपए निकालने का कार्य करते थे, रुपए निकलते समय अपना हाथ लगा देते थे जहां लिखकर आ जाता था एरर और रुपया एटीएम से निकाल लिया करते थे,और बैंकों पर पुनः जाकर बैंकों से पैसा वसूल करते हुए बैंक को चुना लगाते थे। इन्हें राजघाट थाना अध्यक्ष उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह व उनकी टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष सिंह, उपनिरीक्षक गौरव सिंह, चौकी प्रभारी टीपी नगर, कां पवन यादव, कां अशोक यादव, कां दीपक कुशवाहा के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कीये,इनके ऊपर गैंगेस्टर की कार्यवाही किया जायेगा। गिरफ्तार करने वाली टीम को बैंक मैनेजर ने 10000 इनाम देने की घोषणा किया। और अभियुक्तों के विरुद्ध राजघाट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 9/ 2023 धारा 420, 379 भादस दर्ज है। पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी कोतवाली रत्नेश्वर सिंह भी रहे मौजूद।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

यूपी: ईरान हमले के बाद दुबई एयरस्पेस बंद, लखनऊ से 17 उड़ानें निरस्त

ईरान हमले के बाद दुबई का एयरस्पेस सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया, जिसका…

2 hours ago

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

4 hours ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

4 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

5 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

5 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

5 hours ago