रामपुर मोड पर आमने-सामने भिड़ीं दो कारें, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।
शनिवार दोपहर देवरिया से अपने गृह जनपद सिवान लौट रहे अभिषेक मिश्रा की कार महदहा चौराहे के समीप एक अन्य कार से आमने-सामने टकरा गई। दुर्घटना में अभिषेक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी कार गलत दिशा से आ रही थी, जिससे एस्टर वाहन की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिषेक मिश्रा को आगे से बोनट से ठोकर लगी। सौभाग्य से उनकी कार के एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देवरिया रेफर कर दिया।

इस दुर्घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दूसरे वाहन में सवार व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

19 minutes ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

8 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

8 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

8 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

9 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago