संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) बिजली विभाग ने 11 के0वी0 फीडर डॉड़ेगॉव व साउथवेस्ट क्षेत्र में मेगा ड्राइव अभियान चलाया। जिसमें 4 उपभोक्ताओं पर 135 और तीन उपभोक्ताओं पर 138बी धारा में एफआईआर एवं बकाए पर 46 कनेक्शन काटे गए। इस अभियान में मुख्य अभियंता, अधीक्षण से लेके अधिशाषी अभियंता समेत एसडीओ और जेई मौजूद रहे।
अभियान के दौरान 6 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए, जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज की जा रही है। करीब 46 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गई, जिनके ऊपर लगभग 20.11 लाख का बिजली बिल बकाया था।
चेकिंग के दौरान करीब ₹8.25 लाख के बकाये की भी वसूली की गई।
शाम 05:30 पर खण्ड के समस्त मीटर रीडर्स को बुलाकर खण्ड में परेड कराया गया और उनके कार्यों की समीक्षा की गई।
अधिशाषी अभियंता का कहना है कि आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा और खंड में 1 सप्ताह में चयनित 1 फीडर पर चेकिंग पूर्ण कराकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाएं और बिजली चोरी न करें।
दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…
Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जनता…
वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। दीपावली और छठ पर्व के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भारी…