बलिया( राष्ट्र की परम्परा)l बैरिया थाना अंतर्गत बैरिया रेवती मार्ग पर स्थित चकिया चौराहा पर बुधवार को तीन बजे टेंपो व बाइक के टक्कर में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को ई-रिक्शा से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा भिजवाया। जहां से उपचार कर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में 1 को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि दूसरे को घर जाने की छुट्टी दे दी। घटना के संदर्भ में बताया गया कि अभय वर्मा 34 वर्ष व नितेश कुमार 20 वर्ष निवासी गण दुधैला थाना रेवती रानीगंज बाजार से खरीददारी करके बाइक से मिल्की चकिया होते हुए अपने गांव वापस लौट रहे थे। यह लोग चकिया चौराहा पर पहुंचे ही थे कि बैरिया से रेवती जा रही सवारियों से भरे टेंपू से इनकी बाइक टकराकर असंतुलित होकर गिर पड़ी और सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस घटना में बाइक चला रहे नीतीश कुमार को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी 65 वर्षीय बाबू घनश्याम…
महाष्टमी-रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, पेट्रोल पंपों पर भीड़ से बचने की अपील महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति की महत्वपूर्ण…