कोपागंज(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय थाने की पुलिस को शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के धवरियासाथ के पास दो लोगों को गिरफ्तार किया, पुलिस ने उनके पास से दो बोरे में रखा 21 किलो अवैध गांजा जिसकी कीमत एक लाख रुपये तथा दो मोटर साइकिल, दो अदद मोबाइल व रुपए 730/- नकद बरामद करने में सफलता प्राप्त की है, जबकि एक अभियुक्त चकमा देकर भाग निकला है। पुलिस ने चार गांजा कारोबारियों के खिलाफ थाने में एन डी पी एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कोपागंज थानाध्यक्ष व स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार मिश्र अपने हमराहियों के साथ विधानसभा चुनाव में शान्ति व्यवस्था हेतु क्षेत्र के धवरियासाथ कुर्थीजाफरपुर मोड़ पर गश्त पर मौजूद थे, उसी वक्त एस आई राजनारायण पाण्डेय भी बैंक चेकिंग कर अपने हमराहियों के साथ पहुँच गए। तथा चुनाव सम्बंधित व्यवस्था के बारे में बात करने लगे। तभी मुखबिर ने आकर सूचना दी कि दो मोटर साइकिल पर सवार तीन लोग अवैध गांजा लेकर नदवासराय से फतेहपुर ताल नरजा होकर कोपागंज की तरफ बेचने जा रहे हैं। यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़े जाऐंगे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हिलसा धवरियासाथ मोड़ पर घेराबंदी कर लिया। थोड़ी देर में दो मोटर साइकिल पर कुछ लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो पीछे का मोटर साइकिल एक सवार मोटर साइकिल झाडियों में गिराकर भाग निकला। पुलिस के पीछा करने के बाद भी पकड़ में नहीं आया, जबकि दूसरे मोटर साइकिल पर सवार दो लोग गिरफ्त में आ गए। उनकी तलाशी में दो बोरों से 21 किलो अवैध गांजा, दो मोबाइल, रुपये 730/- नकद व दो मोटर साइकिल बरामद हुए। बरामद गांजा की कीमत करीब एक लाख पांच हजार रुपये है। अवैध गांजा बरामदगी की सूचना थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र द्वारा सीओ घोसी को दे दी गई।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के नाम रामवृजेश राजभर पुत्र सुरेन्द्र, पंकज राजभर पुत्र बाबूलाल निवासी कन्धेली, घोसी है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि भागे हुए व्यक्ति का नाम गनेश राजभर पुत्र रमाशंकर निवासी कन्धेली घोसी है। तथा हम लोग ग्राम रसूल पुर घोसी निवासी झिनक चौहान से गांजा लेकर बेचते हैं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को एन डी पी एस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई कर रही है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। केंद्रीय मंत्रिपरिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक बुधवार, 23…
36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों की संयुक्त रणनीति से तस्करी, कार्टेल, सिंथेटिक ड्रग्स, गुप्त प्रयोगशालाओं और डिजिटल…
TRAI का बड़ा फैसला: सिर्फ कॉल और SMS करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी चिंतक, लेखक और पूर्व सांसद स्वर्गीय…
UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…