महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल पुलिस प्रशासन द्वारा अवैध प्रतिबंधित नशीली दवा, मादक पदार्थ, ब्राउन शुगर व तस्करी विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के क्रम में
नवलपरासी पश्चिम के जिला प्रहरी कार्यालय पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्र के रामग्राम नगर पालिका वार्ड संख्या 12 कसिया गांव के समीप से दो संदिग्ध बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की 10 पुड़िया बरामद हुई है। इसी के साथ दो भारतीय नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिल यूपी 56- एक्यू 1030, यूपी 56- एसी 8361 व पोको टच व एक की पैड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम क्रमशः परीक्षित यादव व बीरू तेली बताया है। उपरोक्त मामले में नेपाली पुलिस प्रशासन ने दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध कागजी प्रक्रिया पूरी कर 10 दिनों के न्यायिक हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…
16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…
कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…
मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…
हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…