Categories: Uncategorized

सब्जी विक्रेताओ ने सड़क जमा किया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

चित्तू पांडेय चौराहे के पास वर्षों से चली आ रही सब्जी मंडी को हटा दिए जाने के बाद सोमवार की दोपहर एक बजे सब्जी विक्रेताओं ने समाजसेवी प्रेम वर्मा के नेतृत्व में एक बा​र फिर से सड़क पर उतरकर चित्तू पांडेय चौराहे के पास जमकर प्रदर्शन किया। सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि जब तक हम लोगों को सब्जी बेचने के लिए जगह नहीं मिल जाती, आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि चित्तू पांडेय चौराहे के पास जहां सब्जी मंडी अब तक चली आ रही है, वहां दीवानी न्यायालय के स्थानांतरण हो जाने के बाद जिला प्रशासन यहां से हर हाल में सब्जी मंडी हटाना चाहता हैं। ऐसे में अब सब्जी विक्रेताओं के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। वह अडिग है कि पहले हम लोगों को सब्जी बेचने के लिए जगह आवंटन किया जाए। उसके बाद हमें हटाया जाए। इस दौरान नेतृत्व करने वाले प्रेम वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन इस तरह गरीबों के पेट पर लात नहीं मार सकता है। पहले उन्हें जगह दें, फिर जाकर उन्हें हटाने का काम करें। बताया कि हम लोग चुप नहीं बैठने वाले हैं। जब तक उन्हें जगह नहीं मिल जाती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर चंपा देवी, मीना देवती, विद्यावती, चुन्नीलाल, अफरोज आदि रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

19 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

20 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago