विभिन्न मामलों के दो आरोपी गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मोतीपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,इनमें एक आरोपी आत्महत्या के लिए उकसाने और दूसरा आरोपी छेड़खानी और पास्को एक्ट से संबन्धित है।
पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है और प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह ने बताया की थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की ओर से दूसरे को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला थाने पर दर्ज किया गया था, इस अभियोग से संबन्धित वांछित अभियुक्त बाबूलाल पुत्र श्यामलाल निवासी नद्धापुरवा दा0 मटेही कलां थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मजगवां से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि दूसरी पुलिस टीम को थाने पर दर्ज छेड़खानी और पास्को एक्ट के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने अभियुक्त सूफियान पुत्र मोहर्रम अली निवासी मजगवां थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मजगवां से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, शिक्षक ने बताया कि सूफियान द्वारा अपने गांव की लड़की के साथ छेड़ छाड़ करते हुएं धमकी दी गई थी, जिस पर पीड़िता के पिता द्वारा थाने पर धारा 354/506 भादवि व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत कराया गया था पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

10 hours ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

11 hours ago

दोहरीघाट–मधुबन मार्ग चौड़ीकरण से प्रभावित किसानों के साथ जिलाधिकारी ने की बैठक

शासनादेश के अनुरूप किसानों के हितों की होगी पूरी सुरक्षा,किसी का अहित नहीं होने दिया…

11 hours ago

टूटा हाथ, टूटा भरोसा! डीआईजी के आदेश के बाद भी न्याय से वंचित पीड़ित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के सेवहा बाबू और…

12 hours ago

उत्कृष्ट शिक्षक ही गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य : प्रो. पूनम टंडन

बदलते शैक्षिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को निरंतर अद्यतन करें शिक्षक : प्रो. संजीव कुमार…

12 hours ago

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जिलेभर में हुआ भव्य स्वागत,

मगहर बाईपास पर गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन संत कबीर नगर…

1 day ago