जंगल में अवैध कटान करते समय दो अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । नेपाल सीमा से सटे अब्दुल्लागंज वन क्षेत्र में अवैध कटान करने के दौरान दो नेपाली नागरिकों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है, और दो लोग मौके से भाग निकले । मौके पर पकड़े गए दो अभियुक्तों को वन अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय पर पेश किया गया। इनके पास है अवैध रूप से काटे गए साल के वृक्ष के पांच बोटा लकड़ी बरामद हुई है। वन क्षेत्राधिकारी अब्दुल्लागंज पंकज साहू ने बताया कि अवैध कटान करने वाले वनवासियों की जगह सीधे जेल होगी। और कहा की वन दरोगा शंभू कुमार , वन दरोगा व रमेश चंद्र खन्ना , वन रक्षक मनोज तिवारी, सुरेश वर्मा सहित टीम के साथ वन क्षेत्र में अवैध कटान पर अंकुश लगाने के लिए भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान सीमा क्षेत्र से लगी वन वीक में नवाबगंज क्षेत्र के फुल टकरा गांव निवासी कमलेश और तिवारी अवैध रूप से साल का पेड़ काट रहे थे। यही नहीं इन लोगों ने पेड़ काटने के बाद उसका बोटा भी बना लिया था। जिसे अपने सहयोगी यों के माध्यम से ले जाने की फिराक में थे। तभी मौके पर पहुंच कर दोनों लोगों को कटान करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया और अवैध रूप से काटी गई लकड़ी बरामद कर ली गई। इसके बाद दोनों को वन अधिनियम के अंतर्गत न्यायालय पर पेश किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

3 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

4 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

5 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

5 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

5 hours ago