समाधान दिवस के दूसरे शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने थाने में सुनी जनता की समस्याएं

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । शासन की तरफ से आयोजित थाना समाधान दिवस के दूसरे शनिवार को पुलिस अधीक्षक बहराइच व जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,जिस पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी राजस्व कर्मियों को नियमानुसार कानून का पाठ पढ़ाया तथा विवादित स्थल पर पुलिस व विकास विभाग के साथ राजस्व कर्मी पहुंचकर मामले का निराकरण कराए जाने का निर्देश दिया ।
थाना समाधान दिवस के दौरान इमलिया गंज के ग्राम प्रधान रामसमुझ वर्मा ने पानी टंकी निर्माण में बाधा डालने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की , थाना अध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी ने बताया की समाधान दिवस में कुल 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 11 प्रार्थना पत्र का मौके पर हीं निस्तारण कर दिया गया । शेष मामले में टीम गठित कर कार्रवाई की जा रही है। थाना समाधान दिवस के बाद स्थानीय पत्रकारों से भी जिला अधिकारी बहराइच मोनिका रानी रूबरू हुई इस दौरान अधिकारी बहराइच ने कहा कि सभी कर्मचारियों को नियमानुसार कार्य करना होगा , लापरवाही कतईं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक बहराइच प्रशांत वर्मा थाना अध्यक्ष पयागपुर श्यामदेव चौधरी क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार राय उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार तहसीलदार मुकेश शर्मा नायब तहसीलदार विष्णु दत्त मिश्रा सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago