भाटपार रानी/देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)देवरिया पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया के द्वारा अपराध की रोक थाम एवं अपराधियो के विरुद्ध अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस को दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी मय हथियार व बरामदगी में सफलता प्राप्त हुई है। इस हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना श्रीरामपुर पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर पड़री बाजार पुलिया के पास से 02 व्यक्तियों अभिषेक सिंह उर्फ गोलू पुत्र सुर्यभान सिंह उम्र करीब 23 वर्ष निवासी रहीमपुर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया व रितिक पासवान पुत्र जितेन्द्र पासवान उम्र करीब 19 वर्ष निवासी कड़सरवा खुर्द थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया को एक रिवाल्वर 32 बोर चालू हालत व दो 32 बोर जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करते हुए स्थानीय थाना श्रीरामपुर पर मु0अ0स0-037/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण उ0नि0श्री अनिल कुमार तिवारी थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ,उ0नि0 श्री दीपक सिंह चौकी प्रभारी भवानीछापर थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया,का0बृजभान यादव थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया ,का0अभिषेक यादव थाना श्रीरामपुर जनपद देवरिया सामिल रहे।
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…
कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय कार्यशाला, अधिकारियों को दिए गए जरूरी निर्देश महराजगंज (राष्ट्र की…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…