डूबने की घटनाओं पर जिला प्रशासन सतर्क, आगरा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी की एडवाइजरी

आगरा,(राष्ट्र की परम्परा)डूबने से हो रही लगातार मौतों को गंभीरता से लेते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आगरा ने जनहित में एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला के निर्देशन में आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा ने बताया कि गर्मी से राहत पाने के लिए तालाबों, पोखरों, नदियों व नहरों में नहाने के दौरान बच्चों, किशोरों और युवाओं की डूबकर मृत्यु की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो अत्यंत चिंता का विषय है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। एडवाइजरी में निम्नलिखित सुझाव दिए गए हैं:

खतरनाक घाटों, तालाबों, गड्ढों के पास न जाएं और न ही बच्चों को जाने दें।

डूबते व्यक्ति को धोती, साड़ी, रस्सी या बांस की सहायता से बचाएं।

यदि तैरना नहीं आता हो तो जल में प्रवेश न करें और तुरंत मदद के लिए आवाज लगाएं।

बच्चों को स्वीमिंग पूल, तेज बहाव वाले नाले या नदी में जाने से रोकें।

पुलों, ऊंचे टीलों से कूदकर नहाने से बच्चों को सख्ती से रोकें।

नाव में बैठने पर जीवन रक्षक जैकेट (लाइफ जैकेट) अवश्य पहनें।

प्राथमिक उपचार की विधि:

यदि कोई व्यक्ति डूब जाए, तो तत्काल निम्नलिखित प्राथमिक उपचार करें:

  1. उसके मुंह और नाक से कोई अवरोध (जैसे मिट्टी, कीचड़) निकालें।
  2. सांस और नब्ज की जांच करें।
  3. सांस न आने पर मुंह से मुंह द्वारा दो बार गहरी सांस दें और छाती पर 30 बार दबाव डालें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं।
  4. अगर व्यक्ति खांसने, बोलने या सांस लेने लगे तो उसे प्रोत्साहित करें।
  5. मूर्छा या बेहोशी की स्थिति में फिर से सांस देने और छाती पर दबाव देने की प्रक्रिया दोहराएं।
  6. बचाए गए व्यक्ति को तुरंत नजदीकी डॉक्टर या अस्पताल ले जाएं।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ग्रामों और मोहल्लों में ऐसी घटनाओं के बाद सामूहिक चर्चा कर कारणों की समीक्षा करने और भविष्य में सतर्कता बरतने पर जोर दिया है।

Editor CP pandey

Recent Posts

एनएचआई से वार्ता के बाद कपरवार सेतु पर दोपहिया वाहनों का आवागमन शुरू

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)राप्ती नदी पर स्थित कपरवार सेतु पर सुरक्षा कारणों से वाहनों के आवागमन…

13 hours ago

अनियमित यात्रा की रोकथाम के लिए सघन टिकट अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति…

13 hours ago

एसडीएम ज्ञान प्रताप सिंह का सख्त संदेश—लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पहले ही दिन फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)सदर…

13 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने एनएसएस स्वयंसेवक कृष्णानन्द जायसवाल को किया सम्मानित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सक्रिय…

14 hours ago

18 जुलाई को प्रकाशित होगी अंतिम मतदेय स्थल सूची, राजनीतिक दलों के सुझावों पर हुई चर्चा

डीएम बोले- आयोग के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से पूरी की जा रही प्रक्रिया,…

14 hours ago

अनाथ और निराश्रितों के पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन सख्त, हर मंगलवार चलेगा विशेष रेस्क्यू अभियान

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सड़क पर रहने वाले अनाथ, परित्यक्त और असहाय व्यक्तियों के चिन्हांकन…

14 hours ago