बोलेरो की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सैनिक ढाबा के पास, बोलेरो की चपेट में आने से ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना स्थल से लोग उसे अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए, जिला चिकित्सालय भेज दिया। गंभीरपुर के रानीपुर रजमो गांव निवासी उमेश चंद्र यादव (35) ट्रक चालक है। शनिवार की सुबह लगभग सात बजे वह सैनिक ढाबा के पास अपनी ट्रक खड़ा करके उतर रहा था, इसी बीच वाराणसी की तरफ से आ रही बोलेरो उसके ऊपर चढ़ गइ, जिससे उमेश गंभीर रुप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर, पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया, मृतक के पास एक पुत्र व एक पुत्री है,वह चार भाईयों में तीसरे नंबर पर था। और ट्रक चला कर परिवार का भरण पोषण करता था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago