हार्ट अटैक आने से ट्रक ड्राइवर की घटनास्थल पर मौत

घर में मचा कोहराम

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के ग्राम जगजीवनपुर निवासी अवधेश मौर्य जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। वह फरीदाबाद में ट्रक चला रहा था। वह गाड़ी खड़ी कर घर वालों से बातचीत करने लगा कि अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया जिससे वह जमीन पर गिर गए, उनको गिरता देख ड्राइवर साथीयो ने उनको आनन फानन में फरीदाबाद के प्राइवेट पीके हॉस्पिटल में भर्ती कराई जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आपको बता दे की गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम जगजीवनपुर निवासी अवधेश मौर्य 47 पुत्र श्रीराम मौर्य 2 सितंबर को घर से रोजी-रोटी के लिए दिल्ली गए हुए थे अवधेश को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार की हालात ठीक नहीं है घर में कमाने वाला एकलौता था, मृतक के पास 6 बच्चिया और एक लड़का हैं। लड़का 7 साल का है तीन बच्चियों की शादी हो गई दो बच्ची अविवाहित हैं। मृतक का शव घर पर आते ही कोहराम मच गया पत्नी शकुंतला, मां मितला, पिता श्रीराम का रो रो कर बुरा हाल है, पत्नी शकुंतला के विलाप से हर आदमी के आंख में आंसू आ गए पत्नी कह रही थी अब किसके सहारे हम अपने बच्चों को जिलाएगे खिलाएंगे शादी कैसे करेंगे हमारी तो बगिया उजड़ गई l

rkpnews@desk

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

3 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

3 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

3 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

3 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

3 hours ago