Categories: Uncategorized

फुटबॉल टूर्नामेंट के पूर्व ट्रॉफी का हुआ अनावरण

08 नवंबर से होगा प्रतियोगिता का आगाज

बड़हलगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
नेशनल स्पोर्टिंग क्लब बड़हलगंज के तत्वावधान में आगामी 08 नवम्बर शुक्रवार से आयोजित होने वाले आल इण्डिया फुटबॉल प्रतियोगिता की चमचमाती ट्रॉफी का अनावरण पूर्व विधायक चिल्लूपार विनय शंकर तिवारी ने समिति के सदस्यों के साथ मंगलवार को किया।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने विजेता व उप विजेता टीम को प्रदान करने वाली ट्रॉफी का विधि-विधान से पूजन कर अनावरण कराया। ट्रॉफी अनावरण के मौके पर पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि इस फुटबॉल टूर्नामेंट को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के लोग जिस तरह से जी जान से जुटे हैं,उन्हें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। आज यहां के बच्चे स्टेट व नेशनल खेल रहे हैं, यह नेशनल स्पोर्टिंग क्लब की देन है। अध्यक्ष योगेश राय ने बताया कि प्रतियोगिता में कलकत्ता, दिल्ली, मुंबई, खैराबाद, मध्यप्रदेश 11 , लखीमपुर-खीरी, कुशीनगर व बड़हलगंज की टीमें भाग लेंगी।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक इम्तियाज अहमद व श्रवण जायसवाल, अध्यक्ष योगेश राय, संयोजक रामनगीना यादव, परमानंद दूबे, अजय दूबे,आर बी यादव, हीरा, चुन्ने, मनीष, नीरज तिवारी, सरफराज अहमद, मुरारी लाल,
युसूफ, बमबम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

11 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

15 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

15 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

15 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

15 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

18 hours ago